Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»नए नियम और कोडिंग प्रणाली: ई-रिक्शा और ऑटो के लिए राज्य भर में बदलाव
    राज्य

    नए नियम और कोडिंग प्रणाली: ई-रिक्शा और ऑटो के लिए राज्य भर में बदलाव

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए नियम और कोडिंग प्रणाली: ई-रिक्शा और ऑटो के लिए राज्य भर में बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भागलपुर शहर में शुरू हुई ई-रिक्शा कोडिंग प्रणाली अब पूरे राज्य में लागू होगी। इस संबंध में बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी किया है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 67 (3) के अंतर्गत राज्य सरकार को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रमंडलीय एवं जिला मुख्यालय में प्रचलित टोटो और ई रिक्शा के परिचालन को लेकर नए नियम को सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है।

    इसके तहत अब जहां भी ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन होगा परिवहन विभाग वहां की मौजूद सड़कों की कैरिंग कैपेसिटी अनुरूप ऑटो और टोटो को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करेगा। भागलपुर में शुरू हुई कलर कोडिंग व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की जाएगी।

    नए नियम के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में यहां तक कि पटना मुख्यालय क्षेत्र में ई-रिक्शा और ऑटो के परिचालन के लिए अलग-अलग जोन को विभाजित करते हुए अलग-अलग कलर कोड निर्धारित किए जाएंगे। सामान्य यात्री को छोड़कर रिजर्व चलने वाले ई-रिक्शा या ऑटो के लिए विशेष प्रकार की कलर कोडिंग के साथ स्टीकर की व्यवस्था की जाएगी।

    बुधवार को इसे लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आवश्यक बैठक की। उसमें परिवहन व यातायात विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे। रूट निर्धारण के समय संबंधित थाने को भी किया जाएगा टैग नए नियम में अब आटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा से संबंधित जोन एवं रूट तय करने में संबंधित पुलिस थानों को भी टैग किया जाएगा, ताकि परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिल सके।

    इसके अलावा जहां से ई-रिक्शा या ऑटो चलेगा और जहां जाएगा उन दोनों जगह पर समुचित पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। उन्हें जिला स्तर से चिन्हित करके बनाए जाएंगे।

    नई योजना के क्रियान्वयन के लिए बनेगी कमेटी, डीएम होंगे अध्यक्ष

    राज्य भर में इस नई योजना को सही ढंग से संचालित करने के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, ताकि कैरिंग कैपेसिटी के आधार पर शहर में ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या बनी रहे। इसके अलावा, जोन और रूट का निर्धारण अच्छी तरह से किया जा सके।

    इस आठ सदस्य टीम के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। डीडीसी, एसपी या डीएसपी ट्रैफिक, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआइ इसके सदस्य होंगे। इसके अलावा यूनियन के प्रतिनिधि इसके आमंत्रित सदस्य होंगे।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.