Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»AAP का गुजरात में केजरीवाल की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ाई ताकत
    राजनीती

    AAP का गुजरात में केजरीवाल की रिहाई के लिए जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ाई ताकत

    By July 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनावों में बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दोस्ती दिल्ली और हरियाणा में भले ही खत्म हो गई है लेकिन गुजरात में इंडिया गठबंधन के तहत दोनों पार्टियां एक साथ हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर अहमदाबाद में प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने भी शिरकत की। गुजरात में कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। राज्य की 26 लोकसभा सीटों पर दो सीटें आप और बाकी पर कांग्रेस लड़ी थी। इसमें पार्टी के दूसरे विधायक भी मौजूद रहे।
      आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस की तरफ विधायक इमरान खेड़ावाला और अहमदाबाद शहर अध्यक्ष हिम्मतभाई पटेल ने इसमें शिकरत की। इस मौके पर इसुदान गढ़वी ने कहा कि जेल में बीजेपी के अत्याचार झेल रहे अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की साजिश रचकर केजरीवाल जी को झूठे मामलों में जेल भेजा गया। आप नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को आप गुजरात विधायक दल के नेता चैतर वसावा ने भी संबोधित किया है। वसावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को झूठे मामलों में जेल में डाल दिया गया है।
      आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद स्थित प्रदेश कार्यालय से इनकम टैक्स ऑफिस पदयात्रा निकाली। इसमें अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। लोकसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले राहुल गांधी के दौरे में आप नेता नहीं पहुंचे थे। दोनों दलों के बीच समन्वय देखने को नहीं मिला था, लेकिन दो राज्यों में भले ही कांग्रेस और आप की राहें अलग हो गई हैं लेकिन गुजरात में दोनों दलों के एक साथ रहने की संभावना है। गुजरात में आने वाले दिनों में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो सकता है। इसमें बनासकांठा की वाव और जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट शामिल है। विसावदर सीट आप विधायक के बीजेपी में जाने से खाली हुई है जबकि वाव सीट गेनीबेन ठाकोर के सांसद बनने के बाद खाली हुई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    विजय की टीवीके का सियासी धमाका: पहले ही चुनाव में बनी ‘स्टार्टअप सक्सेस स्टोरी’

    May 4, 2026

    बंगाल चुनाव में कांग्रेस का फिर सूपड़ा साफ? राहुल गांधी की रणनीति और सीमित प्रचार पर उठे सवाल

    May 4, 2026

    संतोष सुमन का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले‘मोदी युग में विपक्ष की हालत झालमुड़ी जैसी’

    May 4, 2026

    बंगाल में योगी का प्रभाव: जहां गरजे, वहां BJP को मिली बढ़त

    May 4, 2026

    केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: ममता-स्टालिन और राहुल गांधी को भी घेरा

    May 4, 2026

    MP में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP का बड़ा प्लान, तीसरी सीट कांग्रेस से छीनने की तैयारियां

    May 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में महिला नीति के प्रारूप को मिली सचिव समिति की मंजूरी, अब कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

    May 4, 2026

    Election Result: तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी

    May 4, 2026

    Election Result: तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी

    May 4, 2026

    Election Result: तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.