Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»UPI की सहज प्रक्रिया और NEFT की पारंपरिक विधियाँ: एक तुलना होगी
    व्यापार

    UPI की सहज प्रक्रिया और NEFT की पारंपरिक विधियाँ: एक तुलना होगी

    By July 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UPI की सहज प्रक्रिया और NEFT की पारंपरिक विधियाँ: एक तुलना होगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टेक्नॉलजी ने एक हद तक हमारी लाइफ को आसान बना दिया है। अब हम टेक्नॉलजी की मदद से कई कामों को आसानी से कर सकते हैं। यहां तक कि जहां पहले हमें ट्रांजैक्शन करने के लिए बैंक जाते थे, अब हम आसानी से घर बैठे यह काम कर सकते हैं। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जब बात आती है तो सबसे पहला ध्यान यूपीआई (UPI) और एनईएफटी (NEFT) पर जाता है। इन दोनों मोड से हम आसानी से फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। लेन-देन के लिए यह दोनों मोड एक दूसरे से काफी अलग है। आइए, इन दोनों मोड के अंतर के साथ इसके फायदे के बारे में विस्तार से समझते हैं।

    UPI के बारे में

    यूनिफाइट पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल आज हम किराने से लेकर बड़ी शॉपिंग के लिए भी करते हैं। मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल पेमेंट आदि काम हम बड़ी आसानी से यूपीआई के जरिये कर सकते हैं। अगस्त 2016 में नेशनल पेमेंट कॉर्प ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई लॉन्च किया था। यूपीआई एक सिस्टम है जिसमें एक मोबाइल ऐप्स से कई बैंक अकाउंट लिंक किया जा सकता है आज डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में यूपीआई ने क्रांति ला दिया है। बैंकिंग फीचर्स के साथ फंड ट्रांसफर के लिए मिलने वाले फीचर की वजह से लोगों को यह पेमेंट ट्रांसफर सिस्टम काफी पसंद आ रहा है। यूपीआई इमिडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) प्लेटफॉर्म पर काम करता है। यह सर्विस 24X7 उपलब्ध होती है। इसका मतलब है कि यूजर्स कभी-भी, कहीं-भी बड़ी आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

    UPI के फायदे (Benefits of UPI app)

    अब बात आती है कि यूपीआई ऐप के जरिये पेमेंट करने के क्या फायदे हैं। नीचे हमने यूपीआई के फायदे के बारे में बताया है:

    • कहीं- भी, कभी-भी, कितनी बार भी आप बड़ी आसानी से चुटकी भर में यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।
    • यूपीआई ऐप्स में धोखाधड़ी को रोकने के लिए 2-factor authentication होता है।
    • यूपीआई आईडी की मदद से आप आसानी से किसी भी बैंक अकाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
    • यूपीआई से ट्रांजैक्शन के लिए आपको पर्सनल डिटेल्स देने की जरूरत नहीं है।
    • यूपीआई ऐप्स में आप एक के अलावा कई बैंक अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। इसका मतलब है कि हर अकाउंट के लिए अलग ऐप्स की जरूरत नहीं है।
    • ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट के लिए क्यू-आर कोड के जरिये आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
    • यूपीआई में फंड सेटलमेंट तुरंत हो जाता है। फंड सेटलमेंट के लिए इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं होती है।
    • अगर कोई शिकायत होती है तो उसके लिए भी कहीं जाना नहीं पड़ता है। आसानी से यूपीआई ऐप्स पर शिकायत किया जा सकता है।

    NEFT के बारे में

    नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) को नवंबर 2005 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुरू किया था। यह भी एक तरह का पेमेंट सिस्टम है जो पूरे राष्ट्र में लागू हुआ है। इसे भी जल्द से जल्द पेमेंट करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। एनईएफटी के जरिये आप आसानी से एक बैंक से दूसरे बैंक में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। एनईएफटी सर्विस का लाभ उठाने के लिए आपका बैंक अकाउंट भारत के किसी बैंक में होना चाहिए। यह सर्विस वर्किंग डे के दिन ही काम आती है। एनईएफटी सर्विस में मिनिमम और मैक्सिमम अमाउंट के लिए कोई लिमिट नहीं होता है। इसका मतलब है कि आप कितना भी अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं।

    NEFT के फायदे (Benefits of NEFT)

    • अब फंड ट्रांसफर करने के लिए फिजिकल चेक या डिमांड ड्राफ्ट की जरूरत नहीं है।
    • NEFT में पैसे खो जाने या फिर फ्रॉड होने का खतरा नहीं होता है।
    • यह पेपर वर्क को काफी कम कर देता है। दरअसल, बैंक जाकर फंड ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म और कई पर्सनल डिटेल्स देने होते हैं। एनईएफटी में ऐसा नहीं होता है।
    • अगर NEFT के जरिये फंड ट्रांसफर होता है तब मैसेज या मेल के जरिये कंफर्मेशन मिल जाता है।
    • यह फाइनेंस पर कंट्रोल करने और जल्द से जल्द फंड ट्रांसफर करने का सही तरीका है।
    • यूपीआई और एनईएफटी दोनों अपने यूनीक फीचर और बेनिफिट की वजह से काफी पॉपुलर है। इन दोनों मोड के जरिये आज आप पूरे देश में कहीं भी बड़ी आसानी से चुटकी भर में पैसे भेज सकते हैं। यह कहना एकदम गलत नहीं होगा कि बैंकिंग सर्विस आपकी उंगलियों पर होगी।

    Related Posts

    Silver Price Crash: चांदी के दाम में 4% से ज्यादा की बड़ी गिरावट, जानिए चीन कनेक्शन और वजह

    June 26, 2026

    LPG Rule Change: कच्चा तेल सस्ता होते ही बड़ा फैसला, आज से हटीं ये पाबंदियां, उपभोक्ताओं को राहत

    June 26, 2026

    CRED के पास करोड़ों यूजर्स का डेटा, क्या मार्क जुकरबर्ग को मिलेगा एक्सेस? उठे बड़े सवाल

    June 26, 2026

    PM मोदी से मिले Amazon CEO, भारत में ₹1220000000000 लाख करोड़ निवेश का बड़ा ऐलान

    June 25, 2026

    Gold Price Crash: 3 महीने के निचले स्तर पर सोना, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- ‘मैं खरीदने को तैयार हूं’

    June 25, 2026

    लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी ₹3000 और सोना ₹2000 तक हुआ सस्ता

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.