Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»झारखंड में तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना: 6 महीने के भीतर लगातार हादसों से रेल सुरक्षा पर उठे सवाल
    राज्य

    झारखंड में तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना: 6 महीने के भीतर लगातार हादसों से रेल सुरक्षा पर उठे सवाल

    By July 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड में तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना: 6 महीने के भीतर लगातार हादसों से रेल सुरक्षा पर उठे सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड में एक बार फिर रेल हादसा हुआ है। चक्रधरपुर के पास बड़ाबंबू में मंगलवार तड़के हावड़ा-मुंबई मेल (12810) के 20 डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए। यह हादसा राजखरसावां और बड़ाबंबू स्टेशनों के बीच हुआ। यह घटना राज्य में पिछले छह महीनों में हुई तीसरी बड़ी रेल दुर्घटना है, जिसने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    इससे पहले 18 जनवरी 2024 को गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 28 फ़रवरी 2024 को जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच भी ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

    बड़ाबंबू में हुए ताजा हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर रेल परिचालन ठप हो गया है।

    झारखंड में हाल के रेल हादसे

    30 जुलाई 2024, बड़ाबंबू, चक्रधरपुर: ताजा हादसा चक्रधरपुर के पास बड़ाबंबू में हुआ, जहाँ हावड़ा-मुंबई मेल के 20 डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और राहत कार्य जारी है।

    18 जनवरी 2024, गम्हरिया रेलवे स्टेशन: गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी।

    28 फरवरी 2024, जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच: जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यहां धूल के कारण दृश्यता कम होने के चलते कई लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गए थे।

    देश भर में हालिया रेल हादसे

    2 जून 2023, बालासोर, ओडिशा: देश के इतिहास के सबसे भयावह रेल हादसों में से एक, ओडिशा के बालासोर में हुआ। यहां तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे।

    29 अक्टूबर 2023, आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के अलमांडा-कंथकपल्ली में दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हुए। हादसे का कारण एक ट्रेन का दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मारना बताया गया था।

    11 अक्टूबर 2023, बक्सर, बिहार: दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर जंक्शन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 60-70 लोग घायल हो गए थे।

    17 फरवरी 2024, दिल्ली: दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर के पास एक मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। हादसे के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.