Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»शानदार वापसी: IND vs SL मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज कब्जाई
    खेल

    शानदार वापसी: IND vs SL मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज कब्जाई

    By July 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रवि‍वार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखि‍री टी20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। इसके बाद भारत को DLS मैथड से 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला। इसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर प्राप्‍त कर लिया।

    कुसल परेरा ने जड़ा अर्धशतक
    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत औसत रही। 26 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कुसल मेंडिस ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए। इसके बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

    रवि बिश्‍नोई ने इस पार्टन‍रशिप को तोड़ा। उन्‍होंने निसांका को LBW आउट किया। पथुम निसांका ने 24 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद कामिंदु मेंडिस ने 26, कुसल परेरा ने 53 रन बनाए।

    दासुन शनाका का नहीं खुला खाता
    दासुन शनाका लगातार दूसरे मैच में खाता तक नहीं खोल पाए। वानिंदु हसरंगा भी गोल्‍डन डक का शिकार हुए। कप्‍तान चरिथ असलंका ने 12 गेंदों पर 14, महेश तीक्षना ने 2 और रमेश मेंडिस ने 12 रन बनाए।

    मथीशा पथिराना ने 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवि बिश्‍नाई ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    संजू का नहीं खुला खाता

    • 162 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 3 गेंद पर 6 रन बना लिए थे कि बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा।
    • इसके बाद ओवर्स में कटौती हुई। DLS मैथड से भारत को 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
    • यशस्‍वी जायसवाल ने 15 गेंदों पर 30 और सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए। संजू सैमसन का खाता तक नहीं खुला।
    • हार्दिक पांड्या 22 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर नाबाद रहे। महेश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट चटकाया।

    Related Posts

    हरमनप्रीत कौर की हुंकार: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया

    June 26, 2026

    रुव जुरेल के शतक से इंडिया ए ने 452/6 पर पारी घोषित, श्रीलंका ए का पहला विकेट गिरा

    June 26, 2026

    इंडिया ए का दमदार प्रदर्शन: श्रीलंका ए के खिलाफ 381/5, जुरेल शतक के करीब

    June 26, 2026

    जानिक सिनर ने प्रदर्शनी मैच में जीत के साथ विम्बलडन की तैयारी की

    June 26, 2026

    यूएस ओपन बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार शुरुआत, कई को मिली जीत

    June 26, 2026

    FIFA World Cup 2026: कनाडा ने आधे से ज्यादा फैंस के वीजा किए रिजेक्ट, जानिए किन देशों को मिली सबसे ज्यादा एंट्री

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.