Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रायसेन में बारना में बाढ़, नाले में बहा स्कूली ऑटो…विदिशा में सडक़ों पर दो फीट पानी…निवाड़ी में मकान ढहा, दंपती और दो बच्चे दबे
    देश

    रायसेन में बारना में बाढ़, नाले में बहा स्कूली ऑटो…विदिशा में सडक़ों पर दो फीट पानी…निवाड़ी में मकान ढहा, दंपती और दो बच्चे दबे

    By July 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायसेन में बारना में बाढ़, नाले में बहा स्कूली ऑटो…विदिशा में सडक़ों पर दो फीट पानी…निवाड़ी में मकान ढहा, दंपती और दो बच्चे दबे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पानी-पानी…गांव-शहर
    रायपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश..एम्स में भरा पानी…कोंडागांव में दीवार गिरने से बच्चे की मौत; बेमेतरा में 3 दिन स्कूलों की छुट्टी

    भोपाल/रायपुर। मप्र और छग में मानसून की बारिश अब परेशानी बन गई है। मप्र में मानसून एक्टिविटी की वजह से भोपाल, गुना, विदिशा और रायसेन में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। विदिशा में सडक़ों पर 2 फीट पानी भर गया।रायसेन में भी सुबह से हो रही तेज बारिश से नदी-नालों में बाढ़ आ गई। बाड़ी का रायसेन से संपर्क टूट गया। बेगमगंज में स्कूली बच्चों को छोडक़र लौट रहा एक ऑटो नाले में बह गया। उज्जैन और राजगढ़ में हल्की बारिश हो रही है। रतलाम में भारी बारिश का पानी घर-दुकानों में घुस गया। निवाड़ी के पृथ्वीपुर में मकान ढह गया। मलबे में पति-पत्नी और दो बच्चे दब गए। महिला और एक बच्चा गंभीर घायल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। एम्स परिसर में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने भी आज 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते बेमेतरा में कलेक्टर ने 3 दिन स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
    बारिश के दौरान कई जगह हादसों की भी खबरें हैं। कोंडागांव जिले में टॉयलेट की दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। दल्लीराजहरा से अंतागढ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे बरगद के पेड़ से टकरा गई है। हादसे में ड्राइवर को चोट आई है। वहीं, गरियाबंद जिले के चलनापदर में बना नया चेक डैम 15 दिन में ही टूट गया। कोरबा की पितनी नदी में आई बाढ़ में एक गाय बह गई। जुलाई का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। प्रदेश में शुक्रवार सुबह तक 506.4 मिमी पानी बरस चुका है। मप्र में अब तक सामान्य 15.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह एवरेज से 1 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 3 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है जबकि पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग में 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, लगातार तेज बारिश होने से आंकड़ा बढ़ रहा है।

    टीकमगढ़ में परकुलेशन टैंक बहा

    टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत मऊ बुजुर्ग में मनरेगा योजना के तहत बनाया गया परकुलेशन टैंक बारिश के पानी में बह गया। इसे चार लाख रुपए की लागत से बनाया गया था। जनपद पंचायत जतारा के सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा ने कहा- मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

     

    मैहर में नदी में बहा ग्रामीण


    मैहर के ग्राम डूडी में देर रात रपटा पार करने के दौरान एक ग्रामीण बह गया। अमदरा पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।

     

    एमपी के बांधों का जलस्तर


    बांध टैंक   लेवल   अभी जलस्तर   कितना खाली
    कोलार डैम, सीहोर  462.2  456.88  5.32
    बाणसागर डैम, शहडोल  341.64  331.85  9.79
    गांधीसागर डैम, मंदसौर  399.9  394.53  5.37
    इंदिरा सागर डैम, खंडवा  262.13  249.77  12.36
    ओंकारेश्वर डैम, खंडवा  196.6  194.48  2.12
    मोहनपुरा डैम, राजगढ़  398  394.7  3.30
    गोपीकृष्ण सागर डैम, गुना  434  427.5  6.50
    संजयसागर डैम, विदिशा  448.2  443.82  4.38
    तिघरा डैम, ग्वालियर  225.55  221.28  4.27
    टिल्लर डैम, शाजापुर  439.9  433  6.90
    कलियासोत डैम, भोपाल  505.67  502.6  3.07
    बरगी डैम, जबलपुर  422.76  415.65  7.11
    कुंडालिया डैम, राजगढ़  400  393.7  6.30
    तवा डैम, नर्मदापुरम  355.4  349.42  5.98

    Related Posts

    RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ

    June 26, 2026

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए 1 जुलाई को भारत आएंगी जापान की प्रधानमंत्री, कई अहम समझौतों पर रहेगी नजर

    June 26, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, वॉर मेमोरियल पर किया गया अंकित

    June 26, 2026

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

    June 26, 2026

    Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग

    June 26, 2026

    Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.