Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कनाडा के पर्यटक शहर में जंगल की आग का कहर, 50% इमारतें खाक
    विदेश

    कनाडा के पर्यटक शहर में जंगल की आग का कहर, 50% इमारतें खाक

    By July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिमी कनाडा के पर्यटक शहर जैस्पर भीषण जंगल की आग के कारण तबाह हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे 50 प्रतिशत से अधिक इमारतें नष्ट हो चुकी हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा इमारतों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

    जैस्पर अल्बर्टा क्षेत्र में पहाड़ी नेशनल पार्क के बीच में स्थित है। यहां शहर और पार्क में हर साल 2 मिलियन से अधिक पर्यटक आते हैं। सोमवार को इस क्षेत्र को आनन-फानन में खाली करा दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि शहर में 10,000 लोग और पार्क में 15,000 से ज्यादा पर्यटक मौजूद थे। दरअसल वर्तमान में अल्बर्टा में 176 जंगल में आग लगी हुई है, जिनमें से 50 से ज्यादा पर काबू नहीं किया जा सका है। इनमें से लगभग 10 आग ब्रिटिश कोलंबिया की सीमा के नजदीक हैं। जहां 423 जंगल में आग लगी हुई है, दर्जनों लोगों को निकालने के आदेश और अलर्ट जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो ने गुरवार दोपहर को अल्बर्टा के जंगलों में लगी आग पर चर्चा करने के लिए घटना प्रतिक्रिया समूह की बैठक बुलाई। संघीय सरकार ने अप्रैल में बताया था कि उच्च तापमान और सूखे जंगलों के कारण यह वर्ष कनाडा में वन्य आग के लिए विनाशकारी हो सकता है।

    वहीं पार्क्स कनाडा के अनुसार तो जैस्पर में आग सोमवार दोपहर को बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के कारण लगी थी। अल्बर्टा के सार्वजनिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवा मंत्री माइक एलिस ने बताया कि आग की लपटें 100 मीटर ऊंची थीं। वहीं बुधवार दोपहर को तेज हवा के झौंकों ने आग को 30 मिनट से भी कम समय में 5 किमी तक फैला दिया था। 

    शहर अब आग के प्रभाव से निपटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "कल रात की जंगली आग ने हमारे छोटे से एकजुट पर्वतीय समुदाय को तबाह कर दिया है। हमारे लोगों को जो क्षति पहुंची, उसको बयां नहीं किया जा सकता।

    बचावकर्मियों के लिए चिंता यह है कि क्या आग से ट्रांस माउंटेन तेल पाइपलाइन को नुकसान पहुंच सकता है, जो एडमोंटन से वैंकूवर तक रोजाना 890,000 बैरल तेल ले जा सकती है। पाइपलाइन ऑपरेटर ट्रांस माउंटेन ने बताया "इस समय हमारे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने का कोई संकेत नहीं है। पाइपलाइनें सुरक्षित रूप से काम कर रही हैं।"

    हालांकि सीएन रेल सीएनआर.टीओ ने कहा कि जंगल की आग की स्थिति बिगड़ने के कारण उसने बुधवार दोपहर को शहर में रेल परिचालन स्थगित कर दिया। बता दें कि कनाडा के सबसे बड़े बंदरगाह, वैंकूवर ने बताया कि जैस्पर में हुई घटनाओं के कारण आने वाले दिनों में बंदरगाह के माध्यम से माल की आवाजाही में देरी होने की आशंका है। संघीय सरकार और अल्बर्टा के अन्य शहर आपातकालीन दल भेज रहे हैं। इसके अलावा मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से कुल 400 अग्निशमन कर्मी आने वाले दिनों में पहुंच जाएंगे। 

    जैस्पर निवासी इवा कोर्डुलियाकोवा को गुरुवार की सुबह खबर मिली कि उनका घर जल रहा है। वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ चेक गणराज्य में अपने परिवार से मिलने गई थीं। एक ईमेल में उन्होंने लिखा कि मैं एक अकेली मां हूं, जेा रातों-रात बेघर और बेरोजगार हो गई हूं। हमारा घर चला गया, मुझे अपना कोई भी सामान लेने का मौका ही नहीं मिला। 

    2016 में भी लगी थी आग

    जैस्पर की यह आग अल्बर्टा में 2016 में लगी आग के बाद सबसे अधिक नुकसानदायक हो सकती है। बता दें कि 2016 में तेल के शहर फोर्ट मैकमुरे में आग लगी थी। जिसके कारण सभी 90,000 निवासियों को खाली करना पड़ा था। इस आग के कारण शहर की 10 प्रतिशत संरचनाएं नष्ट हो गई थीं।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा कबूलनामा, कहा- 5-7 दिन का कच्चा तेल बचा, ‘लॉकडाउन’ की तैयारी

    April 28, 2026

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल के सपने को सच करने के करीब वैज्ञानिक

    April 28, 2026

    तुर्की शिफ्ट होने वालों को मिला फायदा, 20 साल तक सरकार ने नहीं लिया कोई टैक्स!

    April 28, 2026

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भीषण गर्मी में राहत देगा सौंफ का शरबत, शरीर को रखेगा ठंडा और हाइड्रेटेड

    April 30, 2026

    रोहित शर्मा @39: बिल्डिंग क्रिकेट से ‘हिटमैन’ बनने तक की धमाकेदार कहानी

    April 30, 2026

    गर्मी में ककड़ी खाने के फायदे, शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेटेड

    April 30, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 4% बढ़ा, ट्रंप के बयान से बाजार हुआ धराशायी

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.