Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»भाजपा ने चली बड़ी चाल, ओबीसी के वोट बैंक में हुई सेंधमारी का निकाला तोड़!
    राजनीती

    भाजपा ने चली बड़ी चाल, ओबीसी के वोट बैंक में हुई सेंधमारी का निकाला तोड़!

    By July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा के चुनावों के बाद अचानक ही इन दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को क्यों बदलने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि यूपी के चुनाव में ओबीसी वोटरों के एक हिस्से के भाजपा से खिसक जाने के कारण कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का फैसला लिया है। भाजपा ने गुरुवार को दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वह मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह लेंगे। वहीं, मदन राठौड़ को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सीपी जोशी की जगह लेंगे, जो ब्राह्मण हैं। मदन राठौड़ राजपूत नेता हैं। बीजेपी ने मदन राठौड़ का चयन भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरह ही किया है। वह दो बार विधायक रहे हैं और कभी किसी बड़े पद पर नहीं रहे। वहां जमे धाकड़ों के बीच से किसी को चुनने के बदले बीजेपी ने राजस्थान में एक नया चेहरा दिया है। जबकि बिहार में ओबीसी अध्यक्ष को बदलकर नया ओबीसी चेहरा दिया गया है।
    सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर किसी ओबीसी चेहरे को पार्टी की कमान दी जा सकती है। जिससे आगे आने वाले चुनावों में ओबीसी वोटरों को पार्टी से छिटकने से रोका जा सके। मदन राठौड़ आरएसएस के प्रचारक हैं और पाली जिले से आते हैं। मौजूदा वक्त में वे राज्यसभा सांसद हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में राजस्थान में भाजपा को राजपूतों की नाराजगी के कारण कुछ सीटें गंवानी पड़ी थीं। मदन राठौड़ के राजस्थान का बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने से जातिगत संतुलन साधने में मदद मिलेगी क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भी ब्राह्मण हैं।
    दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह इस वक्त बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं। दिलीप जायसवाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। वह 2009 से लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और ये उनका चौथा कार्यकाल है। वैश्य समाज से आने वाले दिलीप जायसवाल की सीमांचल के इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह लंबे अरसे से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष हैं। दिलीप जायसवाल एमबीए, एम फिल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके हैं। दिलीप जायसवाल सिक्किम भाजपा के भी प्रभारी हैं। सीमांचल के साथ साथ नॉर्थ ईस्ट में भी उनकी अच्छी पकड़ है। बिहार में ओबीसी वोटरों की संख्या कुल वोटरों का करीब 63 फीसदी है।

    Related Posts

    राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिशंकर अय्यर का हमला, कांग्रेस के विजय समर्थन को बताया ‘घटिया और भयानक’

    May 8, 2026

    तमिलनाडु के 8 दल और नंबर गेम में उलझे थलपति, कौन किसका समर्थन करेगा?

    May 8, 2026

    शुभेंदु अधिकारी का CM बनना लगभग तय, 2 डिप्टी CM की शपथ भी होने वाली है; इन विधायकों को मिल सकता है मौका

    May 8, 2026

    बंगाल जीत के बाद यूपी में भाजपा बदलेगी रणनीति, बंसल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    May 8, 2026

    बीजेपी का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर अब नहीं भेज सकेंगे ‘सूचना-संदेश’

    May 8, 2026

    बंगाल में अगले दो दिन कौन संभालेगा? ममता ने आज इस्तीफा नहीं दिया, बनेगी अभूतपूर्व स्थिति

    May 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF पैसा, जानें शुरू होने की तारीख

    May 9, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IAS सचिन कुर्वे को मिली चेन्नई पोर्ट की जिम्मेदारी

    May 9, 2026

    Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण

    May 8, 2026

    राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिशंकर अय्यर का हमला, कांग्रेस के विजय समर्थन को बताया ‘घटिया और भयानक’

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.