Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कया में लगा जन समस्या निवारण शिविर, मौके पर ही 227 आवेदनों का निराकरण
    छत्तीसगढ़

    कया में लगा जन समस्या निवारण शिविर, मौके पर ही 227 आवेदनों का निराकरण

    By July 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कया में लगा जन समस्या निवारण शिविर, मौके पर ही 227 आवेदनों का निराकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन अब लोगों तक पहुंच रहा है। जिले का पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बिल्हा ब्लॉक के कया गांव में लगाया गया। शिविर का आयोजन गांव के स्कूल परिसर में किया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के 30 गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में बिल्हा विधायकधरम लाल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कलेक्टरअवनीश शरण के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में समस्त विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 310 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 227 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में विधायक श्री कौशिक और कलेक्टर ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राहियों को मुख्यमंच से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
    शिविर में मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा लगातार जन हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए है कि सभी अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि जरूरतमंद व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठा सके। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या और जरूरत मांग का समाधान करना है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मुख्यालय आने में दिक्कत होती है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी स्टॉल का बारीकी से जायजा लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित
    जनसमस्या शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत 15 हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक दिया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका, 10 को जाति निवास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 हितग्राहियों को, कृषि विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मिनी कीट का वितरण किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को गणवेश का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को सहायक उपकरण दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन कराया गया।

    विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
    शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

    एक पेड़ मां के नाम रोपे गए पौधे
    जनसमस्या निवारण शिविर में स्कूल परिसर में अतिथियों ने पौधे भी लगाए। विधायक श्री कौशिक, कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील सभी से की। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधिका जोगी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, सरपंच लव कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकरी मौजूद थे।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.