Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए शामिल नहीं किये जाने पर भड़के गणेश 
    खेल

    सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए शामिल नहीं किये जाने पर भड़के गणेश 

    By July 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए शामिल नहीं किये जाने पर भड़के गणेश 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की उपेक्षा पर नाराजगी जतायी है।  गणेश ने कहा है कि  सैमसन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिये थी। बीसीसीआई चयनसमिति ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम में कई नये खिलाड़ियों को शामिल किया है पर सैमसन को जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरु होगा। इसमें तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। वहीं 2 अगस्त से तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। 
    सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच खेला था जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया। इसके बाद भी उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिलने पर उनके प्रशंसक भी हैरान हैं। सैमसन को एकदिवसीय टीम से बाहर किए जाने को गणेश ने गलत बताया और कहा कि शिवम दुबे को जगह देने के लिए उन्हें बाहर किया गया है। 
    उन्होंने कहा, एकदिवसीय में सैमसन की जगह शिवम को शामिल करना हैरानी की बात जबकि सैमसन ने इससे पहले खेली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। साथ ही कहा कि हमेशा सैमसन के साथ ही ऐसा क्यों होता है। 
    वहीं शिवम के अलावा युवा रियान पराग को भी श्रीलंका दौरे के लिए शामिल किया गया है जबकि सैमसन इन दोनो से कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका रिकार्ड भी अधिक बेहतर है। शिवम ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में एकदिवसीय प्रारूप में खेला था। अब पांच साल बाद उनकी इस प्रारुप में वापसी हुई है। तब शिवम ने 9 रन बनाए और वह कोई विकेट नहीं ले पाये थे। इसके अलावा पराग भी जिम्बाब्वे दौरे में असफल रहे हैं। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का विशाल लक्ष्य, वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग मुकाबला

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

    April 29, 2026

    श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा भूचाल: SLC अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत पूरी कमेटी ने दिया इस्तीफा

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी

    April 29, 2026

    शुभमन गिल बनाम विराट कोहली: GT और RCB की टक्कर के लिए पिच और मौसम की रिपोर्ट

    April 29, 2026

    रियान पराग की वेपिंग विवाद में फंसी कप्तानी, BCCI जांच के बाद तय करेगा सजा

    April 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

    April 29, 2026

    8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा अहम फैसला

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का विशाल लक्ष्य, वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग मुकाबला

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.