Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अपनी सैलरी से भरते थे गरीब परिवार के बच्चों की फीस, डोडा हमले में शहीद हुए राजेश की कहानी…
    देश

    अपनी सैलरी से भरते थे गरीब परिवार के बच्चों की फीस, डोडा हमले में शहीद हुए राजेश की कहानी…

    By July 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपनी सैलरी से भरते थे गरीब परिवार के बच्चों की फीस, डोडा हमले में शहीद हुए राजेश की कहानी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अपने पिता नर बहादुर थापा की तरह कर्नल भुवनेश थापा ने भी भारतीय सेना में 34 साल तक सेवा की और 2014 में रिटायर हुए।

    उनके बेटे बृजेश थापा ने इस परंपरा को टूटने नहीं दिया।

    पांच साल बाद सीडीएस की परीक्षा पास कर वह भी सेना में शामिल हो गए। सोमवार को रात करीब 10:30 बजे रिटायर कर्नल भुवनेश थापा को एक फोन कॉल आता है।

    उन्होंने उनके बेटा के जम्मू के डोडा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में शहीद होमे की खबर मिलती है। 

    थापा परिवार मूल रूप से दार्जिलिंग के लेबोंग के पास बड़ा गिंग का रहने वाला है। बृजेश थापा ने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास करने के बाद 2019 में सेना में शामिल हुए।

    सिलीगुड़ी में भुवनेश थापा ने कहा: “मुझे गर्व है कि हमारे बेटे ने देश के लिए कुछ किया है। हम उसे जीवन भर याद करेंगे।” उनकी मां नीलिमा थापा ने बताया कि परिवार ने रविवार को अपने बेटे से आखिरी बार बात की थी।

    उस समय वह किसी सुदूर मोर्चे पर तैनात थे। वहां केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा, “बृजेश को जल्द ही घर आना था, लेकिन मोर्चे पर स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा था।”

    कैप्टन थापा के पार्थिव शरीर के बुधवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार बड़ा गिंग में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। 

    गिंग के अलावा, राजस्थान के झुंझुनू के दो गांवों में भी इसी तरह का मातम छाया हुआ है।

    अजय सिंह और बिजेंद्र सिंह की शहादत के बाद लोग शोक में डूब गए हैं। भेसवत के रहने वाले अजय के परिवार को मंगलवार सुबह उनकी शहादत की सूचना दी गई।

    बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव पहुंचाया जाएगा। थापा की तरह अजय के पिता कमल सिंह भी सेना में थे। वह 2015 में रिटायर हुए थे। उनके चाचा कमल नरुका वर्तमान में सिक्किम में 23 राजपूत रेजिमेंट में तैनात हैं। 

    हर किसी को नहीं मिलता है देश की सेवा का मौका
    अजय के छोटे भाई रविंद्र ने कहा: “हमारे परिवार के कई लोग सेना में सेवा दे चुके हैं। हम हमेशा की तरह सुबह उठे, लेकिन अचानक पता चला कि अजय आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पूरा गांव शोक में है। हर किसी को देश की सेवा करने और देश की सेवा में खुद को बलिदान करने का सौभाग्य नहीं मिलता है।”

    झुंझुनू के एक गांव डुमोली कलां की ढांडी में भी बिजेंद्र सिंह की मौत की खबर के बाद शोक की लहर है। बिजेंद्र सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे और उनके दो बेटे हैं।

    वे आखिरी बार फरवरी में गांव आए थे। उनकी शहादत की खबर सबसे पहले बिजेंद्र के भाई दशरथ सिंह को दी गई। वह खुद भी सेना में हैं और लखनऊ में तैनात हैं।

    बिजेंद्र सिंह के पिता रामजी लाल ने कहा: “मेरे दोनों बेटे देश की सेवा के लिए सेना में हैं। मुझे अपने बेटे पर गर्व है, लेकिन मैं सरकार से आतंकवाद को खत्म करने का आग्रह करता हूं। अपने बेटे को खोना मेरे परिवार के लिए सबसे बड़ी क्षति है।” 

    चरवाहा परिवार से थे राजेश
    सोमवार रात को हुई मुठभेड़ में शहीद हुए चौथे सैनिक डोक्करी राजेश थे, जो आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के संथाबोम्मली मंडल के चेतलातंद्रा गांव के रहने वाले थे।

    एक ग्रामीण के अनुसार, राजेश चरवाहों के परिवार से हैं। उन्होंने कहा, “राजेश और उनके छोटे भाई को शिक्षा दिलाने के लिए परिवार ने बहुत संघर्ष किया। वह छह साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने वेतन का एक हिस्सा अपने गांव के गरीब छात्रों की फीस भरने में खर्च करते थे।”

    The post अपनी सैलरी से भरते थे गरीब परिवार के बच्चों की फीस, डोडा हमले में शहीद हुए राजेश की कहानी… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.