Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेलवे महाप्रबंधक ने किया बीओसीएम साईडिंग का सघन निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    रेलवे महाप्रबंधक ने किया बीओसीएम साईडिंग का सघन निरीक्षण

    By July 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे महाप्रबंधक ने किया बीओसीएम साईडिंग का सघन निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा बिलासपुर-ईब रेल खंड में रेल विकास कार्यों, संरक्षा सम्बन्धी कार्यों, रायगढ़ स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक के साथ मण्डल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक राहुल अग्रवाल सहित मण्डल के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे । महाप्रबंधक ने निरीक्षण यान द्वारा बिलासपुर-चांपा-रायगढ़-बेलपहाड़ रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे सेक्शन का  गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व संरक्षा का जायजा ली।
    रायगढ़ स्टेशन में महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों के मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किये। रेल संरक्षा से जुड़े उपकरणों का भी उन्होंने निरीक्षण किये। साथ ही प्लेटफार्म, चालक परिचालक लॉबी एवं रनिंग रूम का भी निरीक्षण किए। लॉबी के निरीक्षण में उन्होने चालक व परिचालकों से वार्ता कर उनके कार्य के घंटे, कार्य के क्षेत्र, कार्यरत सेक्शन के संबंध में जानकारी ली,साथ ही ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया। रनिंग रूम में लोको पायलट और अन्य रेलवे कर्मियों की सुविधाओं की समीक्षा की गई । उन्होंने वहां आरामदायक वातावरण को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा बेलपहाड़ स्टेशन के पास स्थित बीओसीएम साईडिंग जाकर वहाँ लोडिंग के दौरान सुरक्षा मापदण्डों के अनुपालन के साथ किए जाने वाले कार्यों का भी अवलोकन किया गया। उन्होने पूरे साईडिंग का निरीक्षण किए तथा संरक्षा नियमों के अनुपालन तथा आधुनिक लोडिंग तकनीकों का बेहतर प्रयोग के साथ लोडिंग करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के उपरांत महाप्रबन्धक ने संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    Related Posts

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी…..

    August 27, 2026

    रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा….

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ…..

    August 27, 2026

    नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी हृदय विदारक : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    August 27, 2026

    टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ देहरादून, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    August 27, 2026

    टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ देहरादून, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    August 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन

    August 27, 2026

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी…..

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ…..

    August 27, 2026

    रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया शिलान्यास, नागरिकों को मिलेगी बेहतर जल निकासी की सुविधा….

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.