Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत संग SC ने ईडी को दीं ये 4 ‘सुप्रीम’ नसीहत…
    देश

    अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत संग SC ने ईडी को दीं ये 4 ‘सुप्रीम’ नसीहत…

    By July 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत संग SC ने ईडी को दीं ये 4 ‘सुप्रीम’ नसीहत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत दे दी।

    हालांकि जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई ने घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।

    जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है।

    बड़ी बेंच ईडी की शक्ति, मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेशन एक्ट की धारा-19 के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता और ईडी द्वारा गिरफ्तारी नीति से संबंधित प्रश्नों पर विचार करेगी।

    अब तक क्या हुआ : सुप्रीम कोर्ट ने मामले में 21 मार्च को ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला 17 मई को सुरक्षित रख लिया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को ईडी से जवाब मांगा था।

    आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने दिल्ली हाईकोर्ट के 9 अप्रैल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसमें मामले में उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा गया था।

    केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 तक बढ़ी : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

    केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया।

    शीर्ष अदालत की टिप्पणी

    1. अरविंद केजरीवाल निर्वाचित नेता हैं, वह 90 दिनों से अधिक समय से जेल में हैं

    2. यह केजरीवाल पर निर्भर है कि वह तय करें कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में बने रहना चाहिए या नहीं

    3. चूंकि मामला जीवन के अधिकार से संबंधित है इसलिए गिरफ्तारी का मुद्दा बड़ी पीठ को सौंपा गया

    जमानत की शर्तें

    1. जमानत अवधि के दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे

    2. अत्यंत आवश्यक होने पर ही मुख्यमंत्री किसी आधिकारिक फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे

    ईडी को भी नसीहत

    ●  ईडी को कोई भी अनुचित छूट और ढील कानून के शासन तथा व्यक्तियों के जीवन और स्वतंत्रता के संवैधानिक मूल्यों के लिए हानिकारक होगा

    ● किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए उसे ‘विश्वास योग्य कारण’ बताना जरूरी है, ताकि गिरफ्तार व्यक्ति हिरासत को चुनौती दे सके

    ● अधिकारी को गिरफ्तार व्यक्ति को दोषमुक्त व निर्दोष करने वाली अन्य सामग्री पर भी विचार करना होगा

    ● पीएमएलए की धारा 19 (1) के तहत गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग अधिकारी की मर्जी और पसंद के अनुसार नहीं हो सकता

    26 जून को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

    अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में 26 जून को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है।

    The post अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत संग SC ने ईडी को दीं ये 4 ‘सुप्रीम’ नसीहत… appeared first on .

    Related Posts

    LPG Rules: 1 जून से बदल जाएंगे गैस सिलेंडर के नियम, ‘एक घर-एक कनेक्शन’ पर सख्ती

    May 31, 2026

    होर्मुज संकट में राहत के संकेत! भारतीय शिपिंग को मिलेगा फायदा, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

    May 31, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का मेगा कैंपेन, 5 से 21 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

    May 31, 2026

    20 जून से पहले मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, दो मंत्रियों के इस्तीफे की अटकलें

    May 31, 2026

    क्या भगवान मंत्रियों का इंतजार करते हैं? VIP दर्शन व्यवस्था पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    May 30, 2026

    एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 26 में रचा इतिहास, उत्पादन और बिक्री ने बनाए नए रिकॉर्ड

    May 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    LPG Rules: 1 जून से बदल जाएंगे गैस सिलेंडर के नियम, ‘एक घर-एक कनेक्शन’ पर सख्ती

    May 31, 2026

    होर्मुज संकट में राहत के संकेत! भारतीय शिपिंग को मिलेगा फायदा, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

    May 31, 2026

    20 जून से पहले मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, दो मंत्रियों के इस्तीफे की अटकलें

    May 31, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का मेगा कैंपेन, 5 से 21 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.