Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजेपी चीफ किरण सिंहदेव का गौठान और रोका-छेका अभियान पर बड़ा बयान
    छत्तीसगढ़

    बीजेपी चीफ किरण सिंहदेव का गौठान और रोका-छेका अभियान पर बड़ा बयान

    By July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी चीफ किरण सिंहदेव का गौठान और रोका-छेका अभियान पर बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    प्रदेश में गौठान और रोका-छेका अभियान बंद करने के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने परवर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ योजना बनाकर छोड़ दिया था और इसमें पूरी तरह से फेल थी. हमारी सरकार इस पर जल्द कुछ बड़ा फैसला लेगी. इसके साथ ही किरण सिंहदेव ने निगम मंडल आयोगों की नियुक्ति और भाजपा में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी.

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत 10 तारीख को वृहद कार्यसमिति संपन्न हुई. इस दृष्टि से कार्यसमिति में संघटनात्मक स्तर पर विस्तार से चर्चा हुई है. संघठन के कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार पांच वर्ष के बाद बनना सुनिश्चित हो पाया है. हमारी सरकार बनने में 54 सीट हासिल की है. हमारा लक्ष्य लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने का तय था. केवल एक सीट किसी कारण से हार हुई. जनता ने हमे 10 सीटों पर आशीर्वाद दिया है.

    भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी एक-एक घर तक पहुंचाने का कार्य करेगा. आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में हेम बड़ी जीत मिलने वाली है.15 से 20 जुलाई के बीच जिलों की कार्यसमिति आयोजित कर ली जाएगी. इस दृष्टि से पहली बार मंडल स्तर पर कार्ययोजना तय की जाएगी. भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारे परंपरागत त्योहारों को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक में मनाएगा. आगामी 15 अगस्त को हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ और मंडल स्तर तक प्रभात फेरी निकलकर उत्सव मनाएंगे. शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने-अपने स्तर पर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा.

    आगामी 17 सितंबर से युवा मोर्चा महिला मोर्चा समेत अलग-अलग मोर्चा संघठनों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि सेवा पखवाड़ा के रूप में गरीब और वंचित लोगों की सेवा करनी है. साथ ही पीएम मोदी के मन की बात के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. निगम मंडल आयोगों की नियुक्ति को लेकर किरण सिंहदेव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का विषय है. जल्द नियुक्तियां की जाएगी. सभी का इंतजार खत्म होगा.

    मंत्री मंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का विषय है. इस ज्यादा टिप्पणी कर नहीं सकते हैं. लेकिन हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चलती है. केंद्रीय नेतृत्व किसी भी कार्यकर्ता और नेता को उसकी मेहनत को देखकर मौके दे सकता है. जल्द मंत्री मंडल का विस्तार कर दिया जाएगा.

    गौठान और रोका-छेका अभियान को बंद करने के आरोपों पर किरण देव ने कहा कि सरकार के योजना बनाना और उसका जमीनीस्तर पर क्रियान्वयन करना दोनों में अंतर है. पिछली सरकार ने सिर्फ योजना बनाकर छोड़ दिया. पिछली सरकार गौठान में फेल थी. जिसे लेकर हमने लागातार प्रदर्शन भी किया. इस विषय पर हमारी सरकार जल्द कुछ बड़ा निर्णय लेगी.

    Related Posts

    Pithoragarh: लिपुलेख मार्ग से पहली जून से शुरू होगा भारत-चीन के बीच व्यापार, सीमित सामान से होगी शुरुआत

    May 29, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में नितिन नवीन ने की भव्य गंगा आरती, सीएम धामी संग प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना…

    May 29, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में नितिन नवीन ने की भव्य गंगा आरती, सीएम धामी संग प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना…

    May 29, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा पहुंचे भक्त…..

    May 29, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा पहुंचे भक्त…..

    May 29, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा पहुंचे भक्त…..

    May 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चैंपियंस लीग फाइनल: PSG बनाम आर्सेनल, बुडापेस्ट में खिताबी जंग

    May 30, 2026

    सिंगापुर ओपन: एन से यंग ने पीवी सिंधू को हराया, क्वार्टर फाइनल में खत्म हुआ सफर

    May 30, 2026

    नार्वे शतरंज में बड़ा उलटफेर, मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को दी करारी हार

    May 30, 2026

    आईपीएल 2026 फाइनल: RCB बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद में खिताबी भिड़ंत

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.