Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हमारे जिला अस्पताल का लगातार होता जा रहा विस्तार
    छत्तीसगढ़

    हमारे जिला अस्पताल का लगातार होता जा रहा विस्तार

    By July 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमारे जिला अस्पताल का लगातार होता जा रहा विस्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    जिला अस्पताल में बरसों से बर्न यूनिट की मांग की जा रही थी, क्योंकि मौजूदा स्थिति में सरकारी चिकित्सा सिस्टम के तहत सिर्फ सिम्स में ही बर्न यूनिट का संचालन होता है। वह हमेशा मरीजों से भरा रहता है। ऐसे में जलकर पहुंचने वाले मरीजों के लिए कई बार बेड तक नसीब नहीं हो पाता। ऐसे में मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती करने की बाध्यता रहती है।

    इन कमियों को देखते हुए ही जिला अस्पताल में सालों पहले बर्न यूनिट संचालित करने का निर्णय लिया गया, लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। वहीं बीते साल 10 बेड की बर्न यूनिट की स्वीकृति मिली। वहीं अब यह यूनिट लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। ऐसे में आने वाले एक से डेढ़ सप्ताह में इस यूनिट को चालू कर दिया जाएगा। इसी तरह हमर लैब की सुविधा भी एक से डेढ़ सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।

    लैब तैयार कर लिया गया है। हमर लैब की खास बात यह है कि इसमें 117 प्रकार की विभिन्न पैथोलाजी जांच पूरी तरह से निश्शुल्क हो सकेगी। यह भी एक बड़ी सुविधा साबित होगी, क्योंकि इन जांच के लिए निजी पैथोलाजी सेंटर में काफी खर्च करना पड़ता है। साफ है कि यह आने वाले दिनों में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा साबित होगी और जरूरतमंद मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे।

    75 बेड का होगा क्रिटिकल केयर यूनिट

    राज्य में हमारा जिला अस्पताल एकमात्र ऐसा जिला अस्पताल होगा, जहां पर आने वाले दिनों में 75 बेड के क्रिटिकल यूनिट की सुविधा मिलेगी। इसकी खास बात यह रहेगी कि इसमे गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। इसी को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

    यहां उन्होंने क्रिटिकल यूनिट के लिए अस्पताल परिसर में जमीन का चयन करने का निर्देश दिया है, उन्होंने साफ किया है कि जमीन का चयन कुछ दिनों के भीतर कर लिया जाए, ताकि क्रिटिकल यूनिट का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

    एक ही स्थान पर संचालित होंगे तीनों मेडिकल स्टोर

    कलेक्टर अवनीश शरण ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, धनवन्तरी मेडिकल स्टोर और रेडक्रास मेडिकल स्टोर संचालित हो रही है, लेकिन तीनों स्टोर अलग-अलग जगह है, ऐसे में दवा लेने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब तीनों दुकान को एक ही स्थान पर आजू-बाजू संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

    Related Posts

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम; शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

    July 31, 2026

    Uttarakhand News: भुली योजना में एक हजार से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन, बिना ब्याज मिलेगा कर्ज

    July 31, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अश्विन की सलाह, वर्ल्ड कप 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी जरूरी

    August 1, 2026

    जेमिमा और फातिमा के गले मिलने की तस्वीर ने जीता क्रिकेट फैंस का दिल

    August 1, 2026

    PM मोदी ने गालियां देने वाले बच्चों को किया माफ, सुनील लहरी बोले- हम भाग्यशाली हैं

    August 1, 2026

    आज का मौसम: यूपी-बिहार में झमाझम बारिश, गुजरात में रेड अलर्ट; जानें अगस्त में कैसा रहेगा मॉनसून

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.