Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»शैडो मैन के सहारे परवान चढ़ा किडनी का काला कारोबार
    राज्य

    शैडो मैन के सहारे परवान चढ़ा किडनी का काला कारोबार

    By July 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में किडनी का काला कारोबार शैडो मैन के सहारे परवान पर चढ़ा है। किडनी की मांग और आपूर्ति में अंतर ने कारोबार में उछाल लाने का काम किया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हर साल मांग के मुकाबले तीन फीसदी ही किडनी मिल पाती है। बाकी को इंतजार करना पड़ता है। इससे बड़ी संख्या में मरीज एक तरह के बिचौलिये का काम करने वाले शैडो मैन के चक्कर में फंस जाते हैं। इनका जाल जांच केंद्रों से लेकर देश के नामचीन अस्पतालों तक फैला है। ये आसानी से ऐसे लोगों की पहचान करते हैं, जो किसी लालच, मजबूरी या दूसरे वजहों से अंगदान करने के लिए तैयार होते हैं। सूत्रों के अनुसार खराब जीवन शैली, रोग सहित दूसरे कारणों से हर साल दो लाख से अधिक किडनी के गंभीर रोगी सामने आते हैं। हालत खराब होने के बाद इन्हें किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया जाता हैं। इन मरीजों की डायलिसिस चल रही होती है। लेकिन, सुविधाओं के अभाव में केवल आठ से 10 फीसदी को ही डायलिसिस की सुविधा मिल पाती है। किडनी रोग के उपचार से जुड़े जानकर बताते हैं कि एक अनुमान है कि हर साल देश में 2 लाख 20 हजार किडनी ट्रांसप्लांट की कॉल होती है। इन मरीजों को अपने परिवार या जानकर से किडनी लाने को बोला जाता है, लेकिन सात से 11 हजार लोग ही किडनी की व्यवस्था कर पाते हैं। इनमें से 90 फीसदी को उनके परिजन या जानकर से किडनी मिलती हैं, जबकि 10 फीसदी लोगों को देश भर के अस्पतालों में होने वाले अंगदान से प्राप्त किडनी मिलती है। मरीजों के लिए पर्याप्त किडनी न मिल पाने के कारण शैडो मैन का व्यापार तेजी से पैर पसार रहा हैं। इन्हें मांग की जानकारी मिलते ही ये एक माह के अंदर किडनी की तलाश कर देते हैं। किडनी मिलने के बाद संबंधित अस्पताल में संपर्क कर उन्हें किडनी देने की पेशकश तक कर देते हैं। इन्हें जांच केंद्र से लेकर अस्पताल के प्रशासन तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद मिल जाती हैं।

    Related Posts

    ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर धामी सरकार का फोकस, प्रदेश में लागू होगा ‘No Vehicle Day’ अभियान

    May 14, 2026

    Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

    May 13, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    380 विकेट-10 हजार रन… फिर भी अचानक रिटायर हुए SRH स्टार, IPL बीच में लिया बड़ा फैसला

    May 14, 2026

    जिनपिंग का ट्रंप को बड़ा संदेश: दुश्मनी नहीं, साझेदारी से चलेगी दुनिया

    May 14, 2026

    RCB vs KKR: विराट कोहली का ऐतिहासिक धमाका, रोहित-धोनी को छोड़ा पीछे

    May 14, 2026

    तहव्वुर राणा की नागरिकता पर क्यों बेबस है कनाडा? जानिए पूरा कानूनी खेल

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.