Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में बरस रहा मानसून, बिहार में जारी हुआ रेड अलर्ट; जानें मौसम का हाल
    देश

    दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में बरस रहा मानसून, बिहार में जारी हुआ रेड अलर्ट; जानें मौसम का हाल

    By July 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में बरस रहा मानसून, बिहार में जारी हुआ रेड अलर्ट; जानें मौसम का हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूरे देश में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

    मौसम विभाग ने आने वाले चार-पांच दिनों के लिए देशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाली 15 जुलाई तक देशभर के करीब सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही बारिश की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है।

    दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

    दिल्ली में दो दिनों से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कुछ देर की बारिश से उमस भी बढ़ गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 11 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे जो कुछ जगहों पर बरस भी सकते हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है।

    वहीं, आज राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली में भी बारिश का अनुमान जताया है।

    हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर

    हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिसके तहत कांगड़ा और शिमला के साथ लगते क्षेत्रों में तापमान गिरेगा। जबकि निचले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान यथावत बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मानसून की वर्षा हो रही है, जिसके परिणाम स्वरूप न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।

    मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने कहा कि मानसून की तीव्रता कम हुई है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर 16 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के छह स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा हुई है।

    बिहार के 5 जिलों में वर्षा का रेड अलर्ट

    राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    राज्य के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष जिलों के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश में वज्रपात का कहर

    बाढ़, वर्षा, वज्रपात से उत्तर प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बुधवार को बाढ़ व वर्षा से तो कुछ राहत रही लेकिन वज्रपात व उमस ने पूर्वी व मध्य उप्र में कहर ढाया। यहां वज्रपात से 47 मौतों का समाचार है। इसके अलावा मैनपुरी में भी पांच लोगों की वज्रपात से मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग झुलसे हैं।

    प्रदेश में अकेले वज्रपात से कुल 52 लोगों की जान चली गई। वाराणसी, आजमगढ़, मीरजापुर मंडल के जिलों में दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो दी, लेकिन वज्रपात ने 11 लोगों की जान ले ली। 16 महिलाओं समेत 17 लोग झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।

    पिछले तीन दिनों से बादलों की घेराबंदी के बाद भी जमकर बरसात नहीं होने से प्रयागराज और प्रतापगढ़ तथा कौशांबी भीषण उमस की चपेट में हैं। यहां वज्रपात से प्रतापगढ़ में 12 लोगों की मौत हो गई।

    Related Posts

    क्या भगवान मंत्रियों का इंतजार करते हैं? VIP दर्शन व्यवस्था पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    May 30, 2026

    एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 26 में रचा इतिहास, उत्पादन और बिक्री ने बनाए नए रिकॉर्ड

    May 30, 2026

    ‘उकसाओगे तो जवाब मिलेगा’, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर आर्मी चीफ ने दुश्मनों को दी चेतावनी

    May 30, 2026

    बांग्लादेश बॉर्डर का 600 KM लंबा ‘डार्क जोन’, घुसपैठियों के लिए बना बड़ा रास्ता

    May 30, 2026

    पहाड़ों पर पर्यटकों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; 50 किमी में लग रहे 8 घंटे

    May 30, 2026

    CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, NTA ने मांगी माफी; जारी किया नया शेड्यूल

    May 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.