Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»डीयू का छात्र रेप के बाद कर रहा था ब्लैकमेल
    राज्य

    डीयू का छात्र रेप के बाद कर रहा था ब्लैकमेल

    By July 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डीयू का छात्र रेप के बाद कर रहा था ब्लैकमेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । उत्तर-पूर्व दिल्ली  से एक लड़के का अपहरण कर उसे यूपी के बागपत ले जाए जाने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह लड़का दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के बीए सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। मृतक की पहचान हिमांशु शर्मा  के रूप में हुई है। उधर, आरोपी के परिवार का दावा है कि हिमांशु ने उनके घर की 19 वर्षीय लड़की का रेप किया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के की मां ने इन आरोपों से इनकार किया है  मृतक की मां रजनी शर्मा ने कहा, आरोप झूठे हैं। यह लड़की का मामला नहीं है। लड़के के चाचा अनिल कुमार शर्मा ने कहा, हिमांशु को लड़की के फोन से शनिवार को कॉल आई थी। जब वह घर से निकला, लड़की के परिवार के चार-पांच सदस्यों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे बागपत ले जाकर, उसकी हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बागपत के एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी के साथ हिमांशु ने रेप किया था और उसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी जो कि बागपत में रहता है। भाई और कुछ रिश्तेदार दिल्ली आए और महिला के फोन से मेसेज कर उसे लुभाया। उसके बाद उसे अगवा कर बागपत ले गए। वे उन्हें सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर में लड़की के परिवार के सात सदस्यों का नाम लिखा है जिसमें लड़की की मां का नाम भी शामिल है। उनपर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 के तहत केस दर्ज किया गया है।  ऐसी जानकारी मिली है कि रजनी अपने दो बच्चों हिमांशु और एक बेटी के साथ अकेली रह रही थी। वह छोटी सी दुकान चालती थी और कपड़े सिलकर घर चलाती थी। वे न्यू उस्मानपुर में रहते हैं। हिमांशु की मां का दावा है कि उन्हें शनिवार रात को घबराहट होने लगी, जब उनका बेटा जन्मदिन का न्योता मिलने पर घर से चला गया था। उन्होंने हिमांशु को कॉल किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। रजनी ने कहा, मैंने उसका रात 10 बजे तक इंतजार किया और फिर अपने रिश्तेदारों को खबर दी। करीब 10.30 बजे मेरे पड़ोस में रहने वाली एक महिला आई जिसने मुझे बताया कि मेरे बेटे का अपहरण हो गया है।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.