Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नगरीय निकाय में ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
    छत्तीसगढ़

    नगरीय निकाय में ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

    By July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नगरीय निकाय में ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़
     छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर ठेका प्रथा समाप्त किये जाने के लिये ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय में कुल 184 निकायों में 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका और 122 नगर पंचायत में विगत 15-22 वर्षों से लगभग 25000 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं जो कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। पिछली सरकार में इनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया था जिसके लिए इन कर्मचारियों ने जिला से लेकर

    संभाग और राज्य स्तर पर कई बार आंदोलन भी किया। अब वर्तमान में अपनी मांगों को लेकर इनकी आशा वर्तमान सरकार पर टिकी हुई है। संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पांचों संभागों के नगरीय निकायों में लगभग 15 से 22 वर्षों से प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि कोरोना महामारी का एक ऐसा दौर आया कि लोग घरों से बाहर नही निकल रहे थे। तब प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर साफ-सफाई, पेयजल सप्लाई और जनहित के लिये अन्य कार्य कर रहे थे। संभाग अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकार ने 4000 रुपये श्रम सम्मान राशि के रूप में देने की घोषणा की और उसे नगरीय

    निकाय के लिए लागू ही नही किया गया जबकि प्लेसमेंट कर्मचारी भी पात्रतानुसार कलेक्टर दर के ही श्रेणी में आते हैं जिसके लिए आज भी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संभाग अध्यक्ष द्वारा दिये गये ज्ञापन में लेख है कि प्लेसमेंट कर्मचारियों का ठेका प्रथा बंद कर अन्य विभागों के स्वरूप निकाय से सीधा भुगतान किया जाये जिससे शासन को लगभग 110 करोड़ रुपए की बचत होगी। इस दौरान संभागीय मीडिया प्रभारी दीपेंद्र सेन, मो. अजीज, राजेश यादव, संजय ओझा, विजय कुमार, रितेश महतो, मो. सलाम, सुभाग सिंह, अर्जुन मलिक, देवेंद्र, राम कुमार, राम प्रसाद व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.