Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»याचिकाएं देख फूट पड़ा CJI का गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट में मिलॉर्ड बोले- आखिर ये कैसी PIL है…
    देश

    याचिकाएं देख फूट पड़ा CJI का गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट में मिलॉर्ड बोले- आखिर ये कैसी PIL है…

    By July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    याचिकाएं देख फूट पड़ा CJI का गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट में मिलॉर्ड बोले- आखिर ये कैसी PIL है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से फिर काम में जुट गया है।

    इस दौरान NEET परीक्षा समेत कई अहम याचिकाओं पर अदालत ने सुनवाई की। इसी बीच कोर्ट के सामने कुछ याचिकाएं ऐसी भी आईं, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandracuhd) की अगुवाई वाली बेंच बुरी तरह भड़क गई और उन्हें खारिज कर दिया।

    एक PIL पर तो कोर्ट ने यह तक कह दिया कि आखिर यह कैसी याचिका है, कोई और उपाय खोजो।

    सोमवार को कोर्ट के सामने एक PIL आई, जिसमें मांग की गई थी कि राष्ट्रीय पार्टियों को स्थानीय चुनाव लड़ने से रोक लगाई जाए। बार एंड बेंच के अनुसार, CJI की अगुवाई वाली बेंच इस याचिका पर सख्त नजर आई।

    कोर्ट ने कहा, ‘यह कैसी PIL है? आप इसे वापस ले सकते हैं और आपके पास मौजूद अन्य उपाय कर सकते हैं। आप अनुच्छेद 32 के तहत कैसे इसे ला सकते हैं।’

    याचिका देखकर हंसे जज
    अदालत का सामना साइबर आतंकवाद से जुड़ी एक PIL से भी हुआ। इसे देखकर CJI चंद्रचूड़ ने कहा, ‘जब हम सोमवार और शुक्रवार को आपकी तरफ से दाखिल PILs सुनते हैं, तो हमें कुछ हास्यपूर्ण राहत मिलती है। आज आपके पास कानून हैं और इन सब मामलों से निपटने के लिए सरकार भी है। यह न्यायपालिका के क्षेत्र में नहीं आता है।’

    बुरी तरह भड़के जज
    सड़कों की खराब हालत को लेकर दाखिल एक PIL पर जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह सुनवाई कर रहे थे।

    रिपोर्ट के अनुसार, याचिका पर सुनवाई से पहले ही कोर्ट ने पूछा कि क्या इस संबंध में लागू करने के लिए कोई कानून है। कोर्ट ने कहा, ‘आप वास्तव में कहना क्या चाहते हैं? इसके लिए कानून कहां है?’

    कोर्ट ने आगे कहा, ‘इसका मतलब क्या है? कृपया बताएं। हम आपका होमवर्क कर समय खराब नहीं करना चाहते हैं। आपने कानून का प्रावधान बताए बगैर एक बड़ा सवाल उठाया है।’ बाद में याचिका वापस ले ली गई।

    The post याचिकाएं देख फूट पड़ा CJI का गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट में मिलॉर्ड बोले- आखिर ये कैसी PIL है… appeared first on .

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी सतर्कता

    June 30, 2026

    सुबह 6 बजे ट्रंप बोले- PM मोदी को फोन करते हैं’, सर्जियो गोर ने सुनाया दोनों नेताओं की खास बॉन्डिंग का किस्सा

    June 30, 2026

    ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, TMC के अकाउंट फ्रीज मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार

    June 30, 2026

    एल-नीनो का मानसून पर बड़ा असर, जून में 42% कम बारिश; 100 साल का तीसरा सबसे सूखा महीना

    June 30, 2026

    PM मोदी की कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, कौन होगा बाहर और किन नए चेहरों को मिल सकता है मौका?

    June 30, 2026

    LPG Rules Change from 1 July: गैस कनेक्शन, KYC और बुकिंग के नियम बदलेंगे, जानें क्या होगा नया

    June 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी सतर्कता

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.