Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»विपक्षी सांसदों से क्यों मिल रहे हैं किसान नेता? बजट सत्र से पहले छेड़ दिया बड़ा अभियान…
    देश

    विपक्षी सांसदों से क्यों मिल रहे हैं किसान नेता? बजट सत्र से पहले छेड़ दिया बड़ा अभियान…

    By July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विपक्षी सांसदों से क्यों मिल रहे हैं किसान नेता? बजट सत्र से पहले छेड़ दिया बड़ा अभियान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट सत्र से पहले किसान संगठनों ने विपक्षी सांसदों से गुहार लगाई है।

    सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसा संगठनों ने इंडिया गठबंधन के सांसदों से कहा है कि वे संसद में एमएसपी की गारंटी को लेकर प्राइवेट बिल लेकर आएं।

    बता दें कि 22 जुलाई से बजट सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले दो किसान संगठनों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेताओं ने विपक्षी सांसदों से मिलना शुरू कर दिया है। 

    किसान संगठनों ने अपनी मांगों की एक लिस्ट तैयार की है। किसान संगठनों ने विपक्षी सांसदों से मिलने की शुरुआत उन्हीं राज्यों से की है जहां उनकी पकड़ ज्यादा है।

    इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। बता दें कि शुक्रवार को होने वाले लोकसभा के सत्र के दोपहर के बाद का समय प्राइवेट मेंबर बिल के लिए आरक्षित किया गया है।

    प्राइवेट मेंबर बिल का उद्देश्य सरकार का ध्यान उन मुद्दों की तरफ खींचना होता है जिन्हें विपक्ष अहम मानता है। इसके जरिए विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलता है।

    अब तक 14 प्राइवेट मेंबर बिल कानून भी बन चुके हैं। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, हमारे प्रतिनिधि अलग-अलग राज्यों में जाकर विपक्षी सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

    हमारी कुछ मांगों को उन्होंने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था। हमें पता है कि वे सत्ता में नहीं हैं लेकिन प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए वे हमारी मांगों को धक्का तो दे ही सकत हैं। उन्हें चुनाव में किए गए वादे को पूरा करना चाहिए और हमारा साथ देना चाहिए।

    किसान संगठनों ने कहा कि इस बार सरकार को एमएसपी की गारंटी के लिए स्पेशल बजट का ऐलान करना चाहिए और किसानों की कर्जमाफी का ऐलान भी बजट में करना चाहिए।

    बता दें कि चुनाव के पहले से ही किसान संगठन एमएसपी की गारंटी, किसान आंदोलन में शामिल लोगों से केस हटाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा की सीमा पर कुछ किसानों ने अब भी डेरा डाल रखा है। 

    The post विपक्षी सांसदों से क्यों मिल रहे हैं किसान नेता? बजट सत्र से पहले छेड़ दिया बड़ा अभियान… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.