Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»दिन रात बारिश से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त
    देश

    दिन रात बारिश से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त

    By July 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिन रात बारिश से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और राज्य में आम जनता के साथ-साथ मंत्री और एमएलसी भी इससे अछूते नहीं है। दरअसल बारिश के बाद आवागमन बाधित होने के बाद मंत्री और एमएलसी रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है, हालांकि गनीमत की बात ये रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं ट्रेनों की देरी के कारण विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आ रहे मंत्री और एमएलसी को भी आम लोगों की तरह आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल महाराष्ट्र के राहत-पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल और एनसीपी एमएलसी अमोल मितकारी के हावड़ा-मुंबई ट्रेन से उतरकर कुछ दूर तक रेल की पटरियों पर चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में एनसीपी नेता मितकारी ने कहा, ट्रेन करीब दो घंटे तक फंसी रही। हम दादर और कुर्ला स्टेशनों के बीच पटरियों पर उतरे थे। मैं रेलवे पटरियों समेत करीब 2 से 2.5 किलोमीटर पैदल चला और नेहरू नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ विधायक भी उसी ट्रेन में फंसे हुए थे।  बता दें कि रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर विधानसभा पहुंचने के बाद मंत्री अनिल पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक में शामिल हुए। जबकि इसके बाद उन्होंने और एनसीपी नेता मितकारी ने भारी बारिश की स्थिति का जायजा लेने के लिए बीएमसी आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया। वहीं ठाणे जिले में सोमवार की दोपहर एक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण चार घरों में रहने वाले लोगों को उनके घरों से निकाला गया। मामले में ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि लोकमान्य नगर पाड़ा नंबर 4 में दोपहर 1:25 बजे हुए भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ। मामले में अधिकारियों को सूचना दिए जाने के तुरंत बाद राहत अभियान शुरू हो गया। वहीं पहाड़ी के बाकी हिस्से पर चार घर और दो पेड़ अब भी खतरनाक स्थिति में हैं। हमने चार घरों से 25 लोगों को निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।  

    नवी मुंबई में पटरियों पर गिरी महिला का कटा पैर

    इधर नवी मुंबई में सोमवार को रेल की पटरियों पर गिरी एक 50 वर्षीय महिला को बचाने के लिए एक उपनगरीय ट्रेन को पीछे किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बेलापुर स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे एक महिला यात्री ठाणे की ओर जाने वाली एक ट्रेन का इंतजार करते समय पटरियों पर गिर गयी। जिसे बचाने के लिए पनवेल-ठाणे की एक ट्रेन को पीछे किया गया। फिर यात्री को तुरंत पास के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें ट्रेन धीरे-धीरे पीछे होते हुए दिखाई दे रही है। मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

    Related Posts

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार ‘आपातकाल’ अध्याय शामिल, जयप्रकाश नारायण के आंदोलन को मिली जगह

    June 25, 2026

    अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’, जमीन से आसमान तक रहेगी कड़ी निगरानी

    June 25, 2026

    मॉनसून में तालाब नहीं बनेंगी सड़कें! नितिन गडकरी ने दिए सख्त निर्देश, जानिए क्या कहा

    June 25, 2026

    देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    June 25, 2026

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

    June 25, 2026

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.