Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान
    देश

    अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू कश्मीर के जिला कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक घर में बनी अलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था। बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। हालांकि वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के डीआईजी जावेद अहमद मट्टू ने कहा, '6 जुलाई को शुरू हुआ संयुक्त अभियान 7 जुलाई को समाप्त हुआ, 2 आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक, आदिल, उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज थीं…दूसरी मुठभेड़ चिन्नीगाम इलाके में हुई…वहां 4 आतंकवादी मारे गए…इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया…' । कुलगाम में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ हुई, जो रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के चिन्नीगाम फ्रिसल में सुरक्षाबलों ने चार और मुदरघम में दो दहशतगर्दों का सफाया किया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान दो जवान भी बलिदान हुए। आतंकियों के पास से तीन एके -47 राइफल, एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया है। मारे गए दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ( टीआरएफ ) से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है। डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एक जगह मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुदरघम में हुई मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और चिन्नीगाम में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण प्रभाकर बलिदान हुए हैं।

    Related Posts

    देवी-देवताओं या भारत माता के नाम पर शपथ नहीं, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    June 25, 2026

    चेतन से प्यार, केतन से नजदीकियां! आखिर सिया चाहती क्या थी? टीवी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

    June 25, 2026

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया

    June 24, 2026

    8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील…..

    June 25, 2026

    सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….

    June 25, 2026

    सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….

    June 25, 2026

    खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.