Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»अभिषेक शर्मा ने दूसरे ही टी20 मैच में खेली तूफानी पारी, बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात
    खेल

    अभिषेक शर्मा ने दूसरे ही टी20 मैच में खेली तूफानी पारी, बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभिषेक शर्मा ने दूसरे ही टी20 मैच में खेली तूफानी पारी, बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया युवा सितारों के साथ गई है। टीम में कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने डेब्यू किया था लेकिन फेल रहे थे। वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। लेकिन अगले ही मैच में अभिषेक ने तूफानी शतक जमा दिया। अभिषेक ने अब अपनी इस तूफानी पारी का राज खोला है।

    अभिषेक ने रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में 47 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की टीम 134 रनों पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने ये मैच 100 रनों से जीत लिया।

    गिल आए काम

    इस मैच के बाद अभिषेक ने बताया कि उन्होंने जो शतक बनाया वो गिल के बल्ले से बनाया। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दोनों को बनाने में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का अहम रोल रहा है। दोनों ने साथ में काफी क्रिकेट खेली है। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, "मैं आज शुभमन गिल के बल्ले से खेला। जो मुझे बड़ी मुश्किल से मिला। वो मुझे आसानी से देता भी नहीं है। ये मेरा आखिरी ऑप्शन होता है। मैं उसका बैट तब मांगता हूं जब मुझे लगता है कि कमबैक के लिए मुझे उसके बल्ले से खेलना पड़ेगा।"

    बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात

    अभिषेक को अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि मैंने अच्छा खेल दिखाया। हमें जो कल हार मिली थी उसके बाद हमारे लिए वापसी करना आसान नहीं था। मुझे लगा कि ये मेरा दिन था और मैंने इसका पूरा फायदा उठाया। मुझे लगता है कि टी20 लय हासिल करने वाला मैच है। मैं इसे आखिर तक ले गया। कोच और कप्तान को ने बहुत साथ दिया। मैंने हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा किया है।"

    Related Posts

    रोहित शर्मा के लिए इंग्लैंड सीरीज बड़ा मौका, गावस्कर बोले वर्ल्ड कप के लिए अहम परीक्षा

    June 30, 2026

    एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी गोल्ड बचाने की कमान

    June 30, 2026

    FIFA World Cup 2026: ब्राजील बचा, जर्मनी-नीदरलैंड्स बाहर! नॉकआउट में दिग्गज टीमों का बड़ा पतन

    June 30, 2026

    Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, वाइल्ड कार्ड से मिली एंट्री; पहले दौर में 20 साल की खिलाड़ी से मुकाबला

    June 30, 2026

    लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट क्वालिफिकेशन का ऐलान, 2027 में होगा ICC क्वालिफायर

    June 29, 2026

    FIFA World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका को हराकर कनाडा ने राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह, रचा बड़ा उलटफेर

    June 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी सतर्कता

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.