Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू,1971 के बाद पहली बार होगी दो दिवसीय होगी यात्रा; राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल…
    देश

    भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू,1971 के बाद पहली बार होगी दो दिवसीय होगी यात्रा; राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल…

    By July 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू,1971 के बाद पहली बार होगी दो दिवसीय होगी यात्रा; राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ओडिशा के पुरी में होने वाली विश्व विख्यात जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 आज रविवार 7 जुलाई को शुरू होने  वाली है।

    भगवान जगन्नाथ की यह यात्रा वैसे तो एक ही दिन की होती है, लेकिन विशेष खगोलीय घटनाओं के कारण इस बार यह यात्रा दो दिनों तक चलेगी, ऐसा संयोग पिछली बार 1971 में बना था।

    हर साल लाखों की संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से आते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा में इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी, ओडिशा की नई सरकार ने राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है, राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले से आती हैं। इस कारण उनके लिए यह यात्रा और भी ज्यादा प्रिय हो जाती है।

    सीएम मोहन चरण मांझी ने लागू किया दो दिवसीय अवकाश 
    यात्रा और इस त्योहार को सुचारू रूप से चलाने के लिए सीएम मोहन चरण मांझी ने रथ यात्रा के लिए 7 और 8 जुलाई को दो दिवसीय सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है।

    इस साल रथ यात्रा में क्या है खास
    पारंपरिक प्रथा से अलग इस बार तीन सहोदर देवताओं- भगवान जगन्नाथ,देवी सुभद्रा, और भगवान बलभद्र से जुड़े कई अनुष्ठान किए जाएंगे।

    कई अनुष्ठान जो यात्रा से पहले किए जाते थे, वे इस बार आज के दिन ही किए जाएंगे। इनमें से एक अनुष्ठान ‘नवजौवन दर्शन’ देवताओं की युवा उपस्थिति का प्रतीक है।

    भगवान को स्नान पूर्णिमा के बाद अनासरा के दौरान 15 दिनों तक बंद दरवाजों के पीछे रखा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार स्नान पूर्णिमा पर अत्यधिक स्नान के कारण देवता बीमार पड़ जाते हैं और इस कारण घर के अंदर ही रहते हैं।

    ओडिशा सरकार की चाक चौबंध व्यवस्था 
    नव निर्वाचित ओडिशा की राज्य सरका ने वार्षिक उत्सव को सुचारू रूप से और समय पर संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं।

    पुरी के कलेक्टर  सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से, सभी अनुष्ठान सुचारू रूप से चल रहे हैं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, अन्य सभी अनुष्ठान भी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

    पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने पीटीआई से कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार दोनों के सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून को कानून और व्यवस्था प्रबंधन करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया है।

    यात्रा के दौरान बीमार पड़े किसी भी व्यक्ति के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गई है। यात्रा के मार्ग पर और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर ए- आई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    चूंकि उत्सव में राष्ट्रपति आ रही हैं तो उनकी यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए गए हैं। ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य नागरिकों के लिए एक वीआईपी क्षेत्र की योजना बनाई गई है, जबकि राष्ट्रपति के एक बफर जोन आरक्षित है।

    The post भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू,1971 के बाद पहली बार होगी दो दिवसीय होगी यात्रा; राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.