Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पुलिस को मिली बड़ी सफलता; हैदराबाद से पकड़े गए भिलाई के आठ सटोरियों 
    छत्तीसगढ़

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता; हैदराबाद से पकड़े गए भिलाई के आठ सटोरियों 

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलिस को मिली बड़ी सफलता; हैदराबाद से पकड़े गए भिलाई के आठ सटोरियों 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग पुलिस की टीम ने हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन सट्टा लोटस एप के 444 नंबर पैनल को ध्वस्त किया है। पुलिस की टीम ने मौके से एक अपचारी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपितों के पास से पांच लैपटॉप, 21 मोबाइल, कार, सोने के जेवरात सहित 25 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

    आरोपित से जब्त किए गए 13 खातों की जांच करने पर पता चला है कि उन्होंने दो महीनों में ही करीब सवा करोड़ रुपये से अधिक रुपये का लेनदेन किया है। वहीं इन खातों में जमा एक लाख 34 हजार 738 रुपये को होल्ड करवाया गया है। इस गिरोह के मुखिया का नाम शुभम है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर और क्राइम एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम वहां पर पहले से दो अन्य मामलों के आरोपितों की पतासाजी के लिए गई हुई थी। इसी दौरान सुपेला पुलिस ने सर्कस मैदान से रूआबांधा निवासी विनय यादव उर्फ सुपर स्टार को गिरफ्तार किया। जो कि अपने मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा की मास्टर आइडी चला रहा था।

    पूछताछ में उसने जानकारी दी कि उसकी एक टीम हैदराबाद के सोई ऐमू रेसीडेंसी गोली डोडी में कमरा नंबर 303 को किराये पर लेकर सट्टा का संचालन कर रही है। इस पर हैदराबाद में पहले से उपस्थित टीम ने वहां पर दबिश दी थी। जहां पर पुलिस को देखकर कैंप-1 निवासी सुजीत साव नाम का एक सटोरिया अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं पुलिस ने मौके से कैंप-1 वृंदा नगर निवासी आदित्य पांडेय (20), 18 नंबर रोड उमा पब्लिक स्कूल के पास कैंप-1 निवासी उदय कुमार (22), कैंप-1 तुलसी गैरेज के पास निवासी बी. चंदू (20), नेहरू चौक कैंप-1 निवासी हिमांशु चौहान (23), ढांचा भवन कुरुद निवासी अभिषेक वर्मा (33), कैंप-1 निवासी मणि और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने आरोपित मणि को नोटिस देने के बाद घायल आरोपित सुजीत साव की देखरेख के लिए वहां पर छोड़ दिया है और बाकी के आरोपितों को भिलाई लाया गया। मंगलवार को सभी आरोपितों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    बिना अनुमति के छापा मारकर फंस गई थी दुर्ग पुलिस की टीम

    यहां बता दें कि जिस टीम ने हैदराबाद में छापा है, उस टीम को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। एक आरोपित द्वारा छत से कूद जाने की घटना के बाद तेलंगाना पुलिस ने दुर्ग पुलिस की टीम को हिरासत में ले लिया था। इसका कारण ये था कि आनलाइन सट्टा के ठिकाने पर दबिश देने को लेकर इनके पास वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश पत्र नहीं था।

    इसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तेलंगाना पुलिस के अधिकारियों से बात करनी पड़ी। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने आदेश पत्र के साथ एक निरीक्षक को आने के लिए कहा। जिस पर रातों रात जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय को तेलंगाना रवाना किया गया था।

    इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम को वहां से छोड़ा गया था। वहीं पुलिस ने दावा किया था कि एसीसीयू की टीम एक नाबालिग किशोरी को बरामद करने और सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी से सवा करोड़ की ठगी करने वालों को पकड़ने के लिए गई थी।

    इसी दौरान सुपेला में एक सटोरिये के पकड़े जाने के बाद टीम को ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया था। जबकि किशोरी को बरामद करने के लिए टीम में एक महिला स्टाफ का भी होना जरूरी था, लेकिन इस टीम में कोई महिला स्टाफ नहीं थी।
     

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.