Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»भारत जल्द विश्व में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगा – जेपी नड्डा 
    राजनीती

    भारत जल्द विश्व में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगा – जेपी नड्डा 

    By July 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत जल्द विश्व में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगा – जेपी नड्डा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि भारत पहले ही 200 साल तक देश पर राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए सदन के नेता और स्वाथ्य मंत्रालय संभाल रहे नड्डा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2023-24 में 8.2 प्रतिशत बढ़ी है और चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।उन्होंने कहा कि आज भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व आर्थिकी में 15 प्रतिशत का योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत बैंकिंग क्षेत्र में सबसे मजबूत है और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ 2023-24 में 1.40 लाख करोड़ रुपये है, जो एक साल पहले की अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि यह बदलता भारत है और हमें इसे समझना चाहिए। उन्होंने देश में सड़कों, गरीबों के लिए घरों और अक्षय ऊर्जा के निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे के विकास की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। देश में करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया।जेपी नड्डा ने कोविड-19 वैक्सीन के मुद्दे पर विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा- यह राजग सरकार ही थी जिसने महामारी के दौरान लाकडाउन लागू करने और घातक वायरस को रोकने के लिए दो टीकों का उपयोग करने का निर्णय लिया था।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत भारत में दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज है जोकि देश की 40 प्रतिशत आबादी यानी 55 करोड़ लोगों को कवर करता है। लाभान्वितों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिला है।

    Related Posts

    एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    June 29, 2026

    तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया

    June 29, 2026

    दिल्ली में राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, सियासत तेज—किसने लगाए सवाल अनसुलझा

    June 28, 2026

    अमित शाह की नागा विधायकों से बैठक पर मणिपुर की सियासत गरमाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल

    June 28, 2026

    मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, युवाओं और महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व

    June 28, 2026

    यूपी में INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव, कांग्रेस ने 50-50 हिस्सेदारी की मांग रखी

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विवादों में रहीं आकांक्षा चमोला की ‘लॉक-अप’ में एंट्री? आरोपों के बीच एक्ट्रेस की वापसी पर चर्चा तेज

    June 29, 2026

    Europe Heatwave: 40°C के पार पहुंचा तापमान, जानें भारतीयों के मुकाबले यूरोप में हीटवेव क्यों बनती है ज्यादा जानलेवा

    June 29, 2026

    अफगानिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा हमला, आधी रात की एयरस्ट्राइक में 35 लोगों की मौत, एक महीने में चौथा अटैक

    June 29, 2026

    Gold-Silver Price Today: जून में सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें कितने गिरे भाव और नए रेट्स

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.