Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोरबा में एनटीपीसी ने खुद तोड़ा राखड़ बांध, खेतों में राखयुक्त पानी घुसने से बांध फूटने का था डर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोरबा में एनटीपीसी ने खुद तोड़ा राखड़ बांध, खेतों में राखयुक्त पानी घुसने से बांध फूटने का था डर

    By July 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कोरबा में एनटीपीसी ने खुद तोड़ा राखड़ बांध, खेतों में राखयुक्त पानी घुसने से बांध फूटने का था डर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा.

    पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जिले के तरबदर कर दिया है। कई बस्तियों में पानी घुस गया है। वहीं कई नाली और नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश का खामियाजा एनटीपीसी प्रबंधन को भी झेलना पड़ा। जहां लगातार हो रही बारिश के कारण एनटीपीसी स्थित धनरास राखड़ डेम को प्रबंधन को खुद तोड़ना पड़ा।

    जिसके चलते प्रबंधन को परेशानी तो उठानी पड़ी। इसके अलावा आसपास रह वासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राखड़ डेम तोड़े जाने के बाद आसपास में कई खेतों में रखायुक्त पानी घुस गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के कारण राखड़ डेम भर गया था। अगर डेम को नहीं तोड़ा जाता तो डेम टूट भी सकता था। जिसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता था। इसलिए उसे मजबूरन तोड़ना पड़ा। देर रात घटी इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तब वह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

    एनटीपीसी का बयान आया सामने
    बताया जा रहा है कि डेम के आसपास के 40 एकड़ खेत में  राखड़ बह गया है और किसान परेशान है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि एनटीपीसी कोरबा का धनरास राखड़ तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। तटबंध उचित रखरखाव के साथ कार्यशील है। धनरास राखड़ तटबंध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु अनुमति छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रबंधन मण्डल के द्वारा पहले ही ली जा चुकी है। सभी कार्य उस अनुमति एवं मानकों के आधार पर ही किए जाते रहे हैं। राखड़ बांध की पेट्रोलिंग का कार्य अनवरत रूप से किया जा रहा है। भारी वर्षा के बावजूद तत्काल उचित कार्रवाई करके क्षति पर रोका गया। अत्यधिक वर्षा से उत्पन आपातकाल की स्थिति में बांध को क्षति से बचाने के लिए पानी को बाहर निकालना पड़ा। जिसका कुछ हिस्सा नीचे मौजूद ग्रामीणों के खेतों में बह गया।

    एनटीपीसी के अधिकारी प्रतिदिन रखड़ तटबंध में मौजूद रहते हैं। उपरोकत वर्णित घटना के समय भी राखड़ बांध में एनटीपीसी के सभी 6 अधिकारी उपलब्ध एवं कार्यरत थे। एनटीपीसी प्रबंधन बांध के चारों तरफ रहने वाले परियोजना प्रभावित परिवारों के सभी हितों की रक्षा के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.