Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»फाइनल में पूरी तरह से बदल जाएगी टीम इंडिया? जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन
    खेल

    फाइनल में पूरी तरह से बदल जाएगी टीम इंडिया? जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन

    By June 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फाइनल में पूरी तरह से बदल जाएगी टीम इंडिया? जानें कैसी होगी प्लेइंग इलेवन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुछ ही घंटों में टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों का यह मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये 2014 के बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया टी20 विश्व कप की खिताबी भिड़ंत में प्रवेश कर पाई है. दक्षिण अफ्रीका की तरह भारतीय टीम भी इस विश्व कप में अजेय रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तान रोहित शर्मा उसी प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे या टीम में कोई बदलाव किया जाएगा.

    गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बढ़िया फॉर्म

    पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया था. मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया गया और यह फैसला अभी तक कारगर भी रहा है. कुलदीप अब तक 4 मैचों में 10 विकेट चटका चुके हैं. गेंदबाजी पर नजर डालें तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी कहर ढा रही है, जो इस टूर्नामेंट में मिलकर कुल 28 विकेट चटका चुके हैं. उनके अलावा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या ने भी कहर बरपाया है, जो अब तक 8 विकेट झटक चुके हैं. दूसरी ओर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी स्पिन गेंदबाजी में अपना-अपना किरदार निभाया है. गेंदबाजी में बढ़िया प्रदर्शन और अनुभव के चलते शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव किया जाए.

    क्या बैटिंग में होगा बदलाव?

    बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर की बात करें तो रोहित शर्मा ने पिछले दोनों मैचों में लगातार फिफ्टी लगाई है. वहीं विराट कोहली चाहे अब तक 7 पारियों में महज 75 रन बना सके हैं, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल के लिए भी विराट पर भरोसा दिखाया था. ऐसे में शायद फाइनल में भी यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है. ऋषभ पंत हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ रन नहीं बना पाए, लेकिन तीसरे क्रम पर बैटिंग की जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया है. सूर्यकुमार यादव भी मिडिल ऑर्डर में 196 रन बना चुके हैं. लोवर मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के होने से भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी में गहराई है.

    केवल एक खिलाड़ी सवालों के घेरे में

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में केवल एक खिलाड़ी सवालों के घेरे में है और उसका नाम है शिवम दुबे. उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप की 7 पारियों में केवल 106 रन बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 34 रन है और ये पारी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या फाइनल में दुबे को मौका नहीं देना चाहिए. मगर सच्चाई यह है कि पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे को मौका देने के बाद अचानक उन्हें फाइनल से बाहर कर देने से टीम का प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है. ऐसे में फिलहाल टीम मैनेजमेंट को कोई बदलाव नहीं करना चाहिए.

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.