Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»योगिनी एकादशी के एक दिन पहले करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे लक्ष्मी-नारायण,
    धर्म

    योगिनी एकादशी के एक दिन पहले करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे लक्ष्मी-नारायण,

    By June 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    योगिनी एकादशी के एक दिन पहले करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे लक्ष्मी-नारायण,
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एकादशी की तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित रहती है. एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करने से सारे कष्ट, रोग, दोष समाप्त हो जाते हैं और मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण हो जाती है. वही आषाढ़ महीने की पहली एकादशी योगिनी एकादशी कहलाती है. योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से पृथ्वी पर सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं और इस दिन दान करने से 84000 ब्राह्मण को भोजन कराने के बराबर फल की प्राप्ति होती है. तोह आईये देवघर के ज्योतिषआचार्य से जानते हैं कि कब है योगिनी एकादशी, इस दिन क्या शुभ संयोग बन रहा है?

    क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
    देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी योगिनी एकादशी कहलाती है. इस साल 2 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. रोगियों के लिए यह एकादशी बेहद शुभ मानी जाती है. क्योंकि इस एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है. इस साल योगिनी एकादशी के दिन बेहद खास योग का निर्माण होने जा रहा है. योगिनी एकादशी के दिन धृति और शूल योग के साथ कृतिका नक्षत्र भी रहने वाला है जो इस तिथि को और भी शुभ बनाता है. इसलिए योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें.

    कब से हो रही है एकादशी तिथि की शुरुआत:
    योगिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 1 जुलाई सुबह 10बजकर 12 मिनट से होने जा रहा है. इसका समापन अगले दिन यानी 2 जुलाई सुबह 09 बजकर 23 मिनट में हो रहा है. उदया तिथि को मानते हुए एकादशी का व्रत 2 जुलाई को ही रखा जाएगा. 02 जुलाई सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 08 बजकर 43 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

    एकादशी पूजा के नियम :
    एकादशी तिथि में भगवान विष्णु की विधि विधान के साथ पूजा आराधना की जाती है. एकादशी तिथि के 1 दिन पहले सात्विक भोजन करना चाहिए. नाखून दाढ़ी बाल आदि एकादशी के 1 दिन पहले ही कटवा लें. अगले दिन यानी एकादशी तिथि के दिन चावल का सेवन भूल कर भी नहीं करना चाहिए और व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें. एकादशी तिथि के दिन रात्रि जागरण अवश्य करना चाहिए इससे लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं. घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. वही एकादशी का पारण का बेहद खास महत्व होता है. एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को सुबह स्नान कर सूर्य भगवान को जल अर्पण कर ही पारण करना चाहिए. तुलसी का पत्ता प्रसाद के रूप में ग्रहण कर एकादशी का पारण करें.
     

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.