Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»वॉर्नर के रिटायरमेंट पर युराज सिंह ने शेयर की यादगार तस्वीरें
    खेल

    वॉर्नर के रिटायरमेंट पर युराज सिंह ने शेयर की यादगार तस्वीरें

    By June 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वॉर्नर के रिटायरमेंट पर युराज सिंह ने शेयर की यादगार तस्वीरें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कई दिग्गज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहे हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के रन मशीन डेविड वॉर्नर का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें सुपर-8 मुकाबले में भारत से करारी हार और बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल से बाहर होने  के बाद संन्यास की घोषणा की. जिसके बाद उनके फैंस और कई दिग्गज खिलाड़ी उनके शानदार खेल को याद कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में युराज सिंह का नाम भी जुड़ गया है.

    डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट पर युवी का भावुक संदेश

    भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश लिखकर उन्हें याद दिलाया कि जिंदगी का खेल यही है.

    युवराज ने लिखा- "कोई भी शांत विदाई पसंद नहीं करता, लेकिन यही तो जिंदगी का खेल है. यार डेविड वॉर्नर शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं! मैदान पर छक्के लगाने से लेकर बॉलीवुड के डायलॉग मारने तक, आपने सब कुछ असली वॉर्नर स्टाइल में किया है."

    युवराज ने आगे लिखा- "एक खतरनाक बल्लेबाज, एक मजेदार साथी और मैदान के अंदर और बाहर एक सच्चे मनोरंजनकर्ता. आपके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना खुशी की बात थी यार. शुभकामनाएं लीजेंड और अपने प्यारे परिवार के साथ आराम के समय का मजा लें."

    डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट परफॉर्मेंस

    डेविड वॉर्नर ने अब तक 383 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं. इसमें 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच शामिल हैं. जिसमें उन्होंने कुल 18,995 रन बनाए हैं.

    टेस्ट: डेविड वॉर्नर ने कुल 112 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 112 टेस्ट मैचों में उन्होंने 70.2 की स्ट्राइक रेट से 8786 रन बनाए हैं. इसमें 37 अर्धशतक और 26 शतक शामिल हैं. टेस्ट में डेविड वॉर्नर का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 335 रन है.

    वनडे: डेविड वॉर्नर ने कुल 161 वनडे मैच खेले हैं. इन 161 वनडे मैचों में उन्होंने 97.3 की स्ट्राइक रेट से 6932 रन बनाए हैं. इसमें 33 अर्धशतक और 22 शतक शामिल हैं. वनडे में डेविड वॉर्नर का बेस्ट स्कोर 179 रन है.

    टी20 इंटरनेशनल: डेविड वॉर्नर ने 110 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन 110 मैचों में उन्होंने 142.5 की स्ट्राइक रेट से 3277 रन बनाए हैं. इसमें 28 अर्धशतक और एक शतक शामिल है. टी20 इंटरनेशनल में डेविड वॉर्नर का बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन है.
     

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.