Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»“बिहार में दिन दुगुनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहा अपराध”, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध को लेकर PM मोदी को घेरा
    राजनीती

    “बिहार में दिन दुगुनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहा अपराध”, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध को लेकर PM मोदी को घेरा

    By June 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “बिहार में दिन दुगुनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहा अपराध”, तेजस्वी ने बढ़ते अपराध को लेकर PM मोदी को घेरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ​पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आज यानी मंगलवार को राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपके पावन मुखारविंद से बिहार में दिन ​दुगुनी रात चौगुनी वृद्धि कर रहे रिकॉर्डतोड़ अपराध पर दो शब्द निंदा की अपेक्षा है। वैसे भी सभी न्यायप्रिय एवं विवेकशील बिहारी कहते है कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने आते है। आपकी जानकारी और संज्ञान के लिए 𝟐-𝟑 दिन की आपराधिक घटनाओं की दर्दनाक अल्प सूची साझा​ कर रहा हूं।"

    तेजस्वी ने क्राइम पर पीएम मोदी को घेरा

    राजद नेता ने 33 आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा,"  शेखपुरा में डबल इंजन सरकार में डबल पावर से लैस अपराधियों ने 𝟖 साल की बच्ची की घर में घुस गोली मारकर हत्या की।  कैमूर में अपराधियों ने युवक की हत्या की। अपराधियों ने तांडव मचा सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या की। मधेपुरा में बेलगाम अपराधियों ने ईंट और पत्थरों से सिर और  चेहरे को कूच-कूच कर एक युवक की निर्मम हत्या की! अररिया में 𝟓𝟓 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव फेंका!  बेतिया में अपराधियों ने पत्रकार पर चाकू से जानलेवा हमला किया। सीतामढ़ी में सत्ता संरक्षित लुटेरों ने 𝐂𝐒𝐏 संचालक से सरेआम 𝟖 लाख रुपए लूटे। पुलिस मुकदर्शक। 𝐍𝐃𝐀 के स्थानीय सांसद जातीय बदला लेने में वयस्त और मस्त! नालंदा में भगवा गमछाधारी ने स्कूल में घुस स्कूल हेडमास्टर को गोली मारी। सिवान में 𝐀𝐃𝐉 वन के कर्मचारी की गोली मार हत्या। नवादा में 𝟑 महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत।" तेजस्वी यादव ने आगे लिखा," समस्तीपुर में सरकारी अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की। 𝟐 लोग घायल। मोतिहारी जिला अंतर्गत थाने के हाजत में युवक की संदेहास्पद मौत। छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने चलाई गोली, गोलीबारी में एक की मौत। भोजपुर में गोलियां चली, एक की मौत। नालंदा में सरकारी अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की। मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में दो अलग-अलग इलाकों से एक युवक और एक गर्भवती महिला के शव मिलने से दहशत। बेतिया के सिकटा में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिला। अपराधियों द्वारा हत्या की आशंका। वैशाली में बाजार में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में अपराधी बेकाबू। पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या। राजधानी में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से दहला इलाका। मोकामा में सत्ता प्रमाणित खूंखार सरकारी गुंडों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग, बढ़ते अपराध के विरोध में लोगों ने किया जाम। पटना में अपराधियों ने दो युवकों की हत्या की। शवों को फेंक अपराधी फ़रार। दानापुर में बीजेपी नेता ने अपने बेटे के अपहरण की जताई आशंका।" आरजेडी नेता ने लिखा, " मुजफ्फरपुर में किशोर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फिर चटवाया थूक। शराबी अपराधी ने लड़की के मुँह में मारी गोली, लड़की की हुई मौत। पटना के बैरिया में अपराधियों ने महिला की हत्या कर शव फेंका, गले पर कटे का निशान। शेखपुरा में दबंगों की दबंगई; महादलित के साथ मारपीट। रोहतास में कानून की धज्जियां उड़ा दारोगा ने डॉक्टर पिता-पुत्र की पिटाई की। मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने पुलिस का इकबाल खत्म होने पर पुलिस पर ही किया हमला, दारोगा का सिर फोड़ा। वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग से छात्र की गोली मारकर हत्या। पटना के पंडारक में महिला से गुंडों ने रुपयों का बैग लूटा। पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर मां-बेटी को छेड़ा और पीटा। भागलपुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर दलित युवक की हत्या की। भागलपुर में महिला प्रोफेसर से 𝟓𝟎 लाख की ठगी की गयी।"

    Related Posts

    TMC से ममता और LJP से चिराग को कैसे मिला नाम-निशान? जानें शिंदे केस का पूरा नियम

    September 18, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता गुट की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम; शुभेंदु से मुलाकात के बाद फैसला

    September 18, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में नया मोड़, ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को दिया समर्थन

    September 18, 2026

    थलपति विजय को लेकर तमिल कांग्रेस में उठे सवाल, नेता बोले- गठबंधन की जरूरत ही क्यों?

    September 18, 2026

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी की राह मुश्किल? BJP के दांव से बदला सियासी समीकरण

    September 17, 2026

    कारगिल, POK और सर क्रीक को पाकिस्तान को सौंपने की थी तैयारी? BJP सांसद का बड़ा दावा

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.