Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»इस बार PM की एंट्री पर नहीं लगे जय श्री राम के नारे, 2024 में कितने बदले संसद के नजारे…
    देश

    इस बार PM की एंट्री पर नहीं लगे जय श्री राम के नारे, 2024 में कितने बदले संसद के नजारे…

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस बार PM की एंट्री पर नहीं लगे जय श्री राम के नारे, 2024 में कितने बदले संसद के नजारे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई संसद की नई लोकसभा में नजारा बदला हुआ था।

    लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी भाजपा और उसके सहयोगी दलों में पिछली दो बार जैसा जोश नहीं था, वहीं लगातार तीसरी बार विपक्ष में बैठी कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के चेहरों पर एक बार फिर विपक्षी खेमे में बैठने पर भी मुस्कान थी। इस बार सत्तापक्ष व विपक्ष की नजर व नजारे दोनों बदले हुए थे। 

    प्रधानमंत्री मोदी जब सदन में आए तो भाजपा व सत्ता पक्ष के सांसदों ने भारत माता की जय व मोदी-मोदी के नारों से जोरदार स्वागत किया।

    हालांकि, इस बार जयश्री राम का नारा नहीं गूंजा। मोदी के शपथ लेते समय भी मोदी-मोदी के नारे गूंजे तो दूसरी तरफ विपक्षी सांसद अपने स्थान पर खड़े होकर संविधान की प्रति लहरा रहे थे।

    पिछली बार मोदी-मोदी से गूंजता रहा था सदन
    साल 2019 में भाजपा की रिकार्ड जीत हुई थी। सदन में मोदी-मोदी और जय श्री राम की गूंज थी। मोदी की शपथ में भी मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे।

    प्रोटेम स्पीकर भाजपा के वीरेंद्र कुमार पीठासीन थे। तब सदन में सत्ता पक्ष में अग्रिम पंक्ति में राजनाथ सिंह, अमित शाह, थावरचंद गहलौत व नितिन गडकरी थे। 

    इस बार भी मोदी शपथ लेकर स्पीकर के पीछे से सभी विपक्ष समेत सभी सांसदों को नमस्कार करते हुए अपनी सीट पर आए थे। दोनों बार विपक्ष में सोनिया गांधी सबसे आगे मौजूद थीं।

    15 मिनट तक बोले पीएम
    इस बार सरकार बदलने के सिवा सब कुछ बदला हुआ था। नई संसद के नई लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने हंसद्वार पर मीडिया को संबोधित किया। पिछली लोकसभा में वह लगभग सात मिनट बोले थे। इस बार वह लगभग 15 मिनट बोले।

    विपक्ष की तरफ नहीं गए प्रधानमंत्री
    प्रधानमंत्री भी स्पीकर के पीछे से विपक्ष के सामने से होकर सबको नमस्कार करने की परंपरा को छोड़कर वापस सत्ता पक्ष में अपनी सीट पर लौट आए। इस पर विपक्ष से आपत्ति भी आई।

    राज्यसभा सदस्य बनने के कारण इस बार विपक्ष में सोनिया गांधी नहीं थीं, बल्कि आगे की सीटों पर युवा नेतृत्व के चेहरे राहुल गांधी व अखिलेश यादव बैठे थे। सत्तापक्ष में मोदी के साथ इस बार भी राजनाथ सिंह थे। उनके साथ अमित शाह, नितिन गडकरी थे।

    प्रोटेम स्पीकर को लेकर रहा विवाद
    दरअसल, इस बार सरकार व विपक्ष में प्रोटेम स्पीकर को लेकर ही विवाद हो गया। कांग्रेस के आठ बार के सांसद के सुरेश इसके लिए दावेदार थे।

    जबकि सरकार ने सात बार के सांसद भाजपा के भर्तृहरि महताब को चुना, क्योंकि वह लगातार सांसद रहे जबकि सुरेश के दो ब्रेक थे।

    यही वजह रही कि विपक्ष ने प्रोटेम स्पीकर पैनल का बहिष्कार किया। सदन में शपथ के लिए बुलाए जाने पर भी सुरेश व बालू उठकर बाहर चले गए।

    The post इस बार PM की एंट्री पर नहीं लगे जय श्री राम के नारे, 2024 में कितने बदले संसद के नजारे… appeared first on .

    Related Posts

    मन की बात: पीएम मोदी ने हरगिला संरक्षण की सफलता और जनता के सहयोग की मिसाल पेश की

    June 28, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, सर्जियो गोर बोले- बस कुछ मुद्दों पर सहमति बाकी

    June 28, 2026

    भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुआ ICGS अक्षय, समुद्री सुरक्षा को मिली मजबूती

    June 28, 2026

    मुंबई पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटता आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026

    8th Pay Commission से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, सामने आया नया अपडेट

    June 28, 2026

    Al-Niño Effect: केरल में कमजोर पड़ा मानसून, 33% कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IND vs IRE: बेलफास्ट में आज दूसरा टी20, सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया

    June 28, 2026

    आयरलैंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दो दिन, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने रचा इतिहास

    June 28, 2026

    मन की बात: पीएम मोदी ने हरगिला संरक्षण की सफलता और जनता के सहयोग की मिसाल पेश की

    June 28, 2026

    तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव: एमडीएमके ने डीएमके से 9 साल पुराना गठबंधन तोड़ा

    June 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.