Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सीजी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम
    छत्तीसगढ़

    सीजी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम

    By June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीजी बोर्ड ने जारी किया 12वीं का पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रविवार को 12वीं मुख्य परीक्षा 2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी कर दिया है। इससे चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों का अंकों में बदलाव हुआ है।

    इससे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की पोल खुल गई है कि और कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार अब माशिमं के अधिकारी भी ऐसे शिक्षकों की सूची बनवा रहे हैं, जिन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने में लापरवाही बरती है।

    उसके बाद संबंधिक शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। माशिमं ने पहले से चेतावनी जारी कर कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। अब ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।

    पुनर्मूल्यांकन में परीक्षार्थियों के 20 से अधिक अंक बढ़े हैं। बताया जाता है कि 20 अंक से अधिक बढ़ने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। जानकारी के अनुसार पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन में 4,284 अभ्यर्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है।

    नौ मई 2024 को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए थे। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं।

    करीब 11 हजार आवेदन आए थे

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि पुनर्गणना के एक हजार 84 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के कुल नौ हजार 876 आवेदन समेत 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे।

    मंडल की तरफ से जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 और पुनर्मूल्यांकन के चार हजार 284 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है, जबकि उत्तर पुस्तिकों के मूल्यांकन कार्य के लिए 18 हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यटी लगाई थी।

    शिक्षकों की लापरवाही पर कार्रवाई का प्रविधान

    • 20 से 40 अंक बढ़ने पर सभी तरह के पारिश्रमिक और काम से तीन साल के लिए वंचित रखने की सिफारिश हो सकती है।
    • 41 से 49 अंक बढ़ने पर सभी पारिश्रमिक और काम से तीन साल के लिए वंचित करने के साथ एक वेतनवृद्धि रोकने की सिफारिश हो सकती है।
    • 50 से अधिक अंक बढ़ने पर निलंबन के लिए राज्य शासन को पत्र भेजा जा सकता है या भविष्य के लिए पारिश्रमिक काम से वंचित किया जा सकता है।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.