Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»जाफर से लेकर अंजुम-वॉन तक सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
    खेल

    जाफर से लेकर अंजुम-वॉन तक सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

    By June 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जाफर से लेकर अंजुम-वॉन तक सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्व कप में रविवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। यह अफगानिस्तान टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत रही। कंगारू टीम 149 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 127 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने अफगानिस्तान की टीम को बधाई दी है। इनमें टॉम मूडी से लेकर अंजुम चोपड़ा और माइकल वॉन जैसे दिग्गज शामिल हैं।ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज टॉम मूडी ने लिखा- यह जीत बड़ी है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार धूल चटाई। राशिद खान की टीम को सलाम। वह एक सच्चे योद्धा हैं। भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने कहा- अविश्वसनीय नतीजों वाला एक विश्व कप। क्रिकेट क्या शानदार खेल है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने लिखा- जोनाथन ट्रॉट और उनकी टीम के प्रति मेरा सम्मान। यह टी20 विश्व कप कितना शानदार होता जा रहा है। 

    पाकिस्तानी महिला टीम की उरूज मुमताज खान ने लिखा- अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल कर अपना दबदबा साबित किया। ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत। सेमीफाइनल के लिए अब ग्रुप खुला हुआ है। जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर मबांगवा ने लिखा- अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट के इतिहास में शानदार कहानियां लिखना जारी रख रही है। यह एक बड़ी जीत है। इसने ग्रुप को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। शकेरा सलमान नाम के एक यूजर ने लिखा- यह एक बड़ा नतीजा है।वसीम जाफर ने लिखा- इसे उलटफेर कहकर अफगानिस्तान का अपमान न करें। अफगानिस्तान अपने दिन किसी भी टीम को हराने के लिए काफी अच्छा है। उन्होंने आज अपनी क्षमता के अनुरूप खेला और ऑस्ट्रेलिया की एक बहुत अच्छी टीम को हरा दिया। एक तथ्य जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए। बधाई हो और अच्छा खेले अफगानिस्तान। मोहम्मद नबी ने अपनी टीम की जीत पर लिखा- सभी को मुबारक। हमारी आज की ऑस्ट्रेलिया पर जीत हमारी क्षमता और दृढ़ता को दर्शाता है।

    Related Posts

    मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को हराकर EPL में हासिल किया शीर्ष स्थान

    April 24, 2026

    सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, फैंस का उमड़ा सैलाब

    April 24, 2026

    RCB vs GT मैच आज, चिन्नास्वामी में रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद

    April 24, 2026

    संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत

    April 24, 2026

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.