Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»कम हुआ गर्मी का कहर, पंजाब-बिहार सहित इन राज्यों में गिरा तापमान; जानें अगले पांच दिन का हाल
    देश

    कम हुआ गर्मी का कहर, पंजाब-बिहार सहित इन राज्यों में गिरा तापमान; जानें अगले पांच दिन का हाल

    By June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कम हुआ गर्मी का कहर, पंजाब-बिहार सहित इन राज्यों में गिरा तापमान; जानें अगले पांच दिन का हाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में हुई हल्की बारिश ने गर्मी और लू का कहर कम किया है। गर्मी और लू के कारण नए मरीज तो नहीं आ रहे, लेकिन पहले से बीमार लोगों का दम तोड़ना जारी है।

    भीषण गर्मी ने ली कई लोगों की जान

    दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गुरुवार रात आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे के बीच 12 घंटे में लू लगने के कारण पहले से भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। आरएमएल अस्पताल में भी पहले से भर्ती कुछ मरीजों की मौत होने की सूचना है, लेकिन अस्पताल प्रशासन कुछ कहने से बच रहा है।

    भीषण गर्मी व लू के कारण अब तक इतने लोगों की मौत

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि भीषण गर्मी व लू के कारण बीते एक मार्च से 20 जून के बीच देशभर में 143 लोगों की मौत हुई है और लू के 41,789 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को राज्यों से आंकड़े अभी प्राप्त हो रहे हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    जेपी नड्डा ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को अधिकारियों से कहा था कि वे लू जारी रहने तक केंद्रीय अस्पतालों का दौरा करें, ताकि देखा जा सके कि प्रभावित मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है या नहीं। दिल्ली के सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज (एलएचएमसी) के अस्पताल, लोकनायक, डीडीयू सहित दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अभी लू से पीड़ित करीब 150 मरीज भर्ती हैं, जिनमें करीब 60 मरीज सफदरजंग व आरएमएल अस्पताल में भर्ती हैं।

    सफदरजंग अस्पताल में 28 मरीजों ने तोड़ा है दम

    सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार गुरुवार की रात लू के कारण चार मरीज भर्ती हुए थे। सफदरजंग अस्पताल में एक माह में लू से पीड़ित 88 मरीज भर्ती हुए हैं, जिसमें से 66 मरीज इस माह जून में भर्ती कराए गए। इस अस्पताल में अब तक लू से 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। 26 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिसमें से 14 मरीज वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। आरएमएल अस्पताल में एक दिन पहले तक 32 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 26 वेंटिलेटर पर थे।

    कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश

    बुधवार देर रात शुरू हुई आंधी और बारिश कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को भी जारी रही। पंजाब के कई जिलों में हल्की वर्षा हुई, जिससे दिन के तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    बिहार में सहरसा, पूर्णिया व मधुबनी समेत कई जिलों में वर्षा हुई। इस कारण तापमान में गिरावट होने से गर्मी से परेशान लोगों राहत मिली है। पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

    Related Posts

    सिया-केतन केस पर सियासत तेज, BJP सांसद ने उठाई पुरुष आयोग बनाने की पुरानी मांग

    July 4, 2026

    20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

    July 4, 2026

    ‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’ सिया गोयल के Snapchat मैसेज से केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट

    July 4, 2026

    अमरनाथ यात्रा 2026: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, सेना के कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ सफर

    July 4, 2026

    कश्मीर में स्कूली किताबों पर विवाद: मकबूल भट्ट को ‘शहीद’ और अलगाववादियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ बताने का आरोप

    July 4, 2026

    Eknath Shinde Health: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द

    July 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..

    July 4, 2026

    बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

    July 4, 2026

    बस्तर में कृषि विकास को मिलेगी गति: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    July 4, 2026

    16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    July 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.