Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…
    देश

    YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…

    By June 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण को चुनाव में हरा नहीं पाने पर पूर्व मंत्री मुद्रगड़ा पद्मनाभम ने अपना नाम बदल लिया है। अब आधिकारिक तौर पर उनका नाम मुद्रगड़ा पद्मनाभ रेड्डी हो गया है।

    सीनियर लीडर के बदले हुए नाम को आंध्र प्रदेश राजपत्र में दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, मुद्रगड़ा बीते मार्च में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

    मुद्रगड़ा ने कसम खाई थी अगर वह पवन कल्याण को हराने में विफल रहे तो अपना नाम बदल लेंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपने नाम में रेड्डी टाइटल लगाने लगेंगे।

    अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने काकीनाडा जिले की पीथापुरम सीट पर YSR कांग्रेस के पूर्व सांसद को हरा दिया। उन्होंने वंगा गीता के खिलाफ 65,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। 

    पवन कल्याण की पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा है। वह आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मालूम हो कि मुद्रगड़ा और पवन कल्याण दोनों ही कापू समुदाय से आते हैं।

    चुनाव प्रचार के दौरान मुद्रगड़ा ने कापू समुदाय के लिए आरक्षण की मांग उठाई थी। साथ ही, उन्होंने इसका समर्थन नहीं करने को लेकर पवन कल्याण की आलोचना की थी।

    4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसके बाद मुद्रगड़ा ने वादा निभाते हुए अपना नाम बदल लिया। अब वह पद्मनाभ रेड्डी हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि YSR कांग्रेस सरकार की ओर से विकास के कई सारे काम किए गए। इसके बावजूद मतदाताओं ने जगन मोहन रेड्डी को नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह वाकई हैरान करने वाली बात है।

    आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का संभाला पदभार 
    बता दें कि पवन कल्याण ने बीते बुधवार को अमरावती स्थित सचिवालय में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। इसके साथ ही, उन्होंने पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई है।

    कल्याण ने पंचायत राज मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नरेगा कार्यों को बागवानी कार्यों से जोड़ने से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

    इसके अलावा, आदिवासी गांवों में आदिवासी पंचायतों के लिए भी मंजूरी दी।

    मंत्री नादेंदला मनोहर, कंडुला दुर्गेश, सांसद टी. उदय श्रीनिवास और जनसंपर्क एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव शेषभूषण कुमार, आयुक्त कन्नाबाबू और वन विभाग के पीसीसीएफ चिरंजीवी चौधरी सहित कई अधिकारियों ने इस अवसर पर पवन कल्याण को बधाई दी।

    The post YSR नेता ने पूरा किया वादा, पवन कल्याण जीते तो बदल लिया अपना नाम… appeared first on .

    Related Posts

    RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ

    June 26, 2026

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए 1 जुलाई को भारत आएंगी जापान की प्रधानमंत्री, कई अहम समझौतों पर रहेगी नजर

    June 26, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, वॉर मेमोरियल पर किया गया अंकित

    June 26, 2026

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

    June 26, 2026

    Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग

    June 26, 2026

    Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.