Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सराफा व्यापारी का जेवर से भरा बैग ले भागे, 9 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार 
    छत्तीसगढ़

    सराफा व्यापारी का जेवर से भरा बैग ले भागे, 9 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार 

    By June 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सराफा व्यापारी का जेवर से भरा बैग ले भागे, 9 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । अपनी बाइक की हैंडिल में गहनों से भरा थैला लटका कर दुकान की सफाई करने जुटे अशोक नगर स्थित ज्वेलरी दुकान संचालक दिनदहाड़े उठाईगिरी के शिकार हो गए। एक बदमाश 8 किलो चांदी व 80 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर चंपत हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसी आधार पर सरकंडा पुलिस ने छानबीन करते हुए आखिरकार 9 घंटे के अंदर चोरी में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
    अशोक नगर में डीएलएस कॉलेज के पास स्थित मां भवानी ज्वेलर्स 62 वर्षीय जवाहर प्रसाद सोनी हर रात दुकान बंद करते समय गहनों को थैले में रख कर अपने घर ले जाते थे। सुबह फिर से दुकान में लाकर रखते थे। 
    बुधवार को दोपहर वो जब अपनी बाइक से दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के शटर और ताले पर गोबर लगा हुआ है। सफाई के लिए उन्होंने पास की दुकान मालिक के घर से पानी की पाइप निकाली और शटर व ताले की सफाई में जुट गए। इसी दौरान एक युवक ने मौके का फायदा उठाकर बाइक में लटके गहनों से भरे थैले को चुरा का भाग निकला। पूरी घटना दुकान मालिक के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि एक युवक बाइक से बैग निकाल कर अपनी बाइक से भाग रहा है।  इसके बाद दो अन्य युवक भी मौके से भाग रहे हैं। पीडि़त के अनुसार चोरी किए गए गहनों में 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना था।
    घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। जिसके बाद शहर में बदमाशों की तलाश के लिए घेरेबंदी की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की गई। अंतत: सभी चार आरोपियों को गिरतार कर लिया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। पिछले एक सप्ताह से सिरगिट्टी आवासपारा में रह कर ज्वेलरी शॉप वालों की रेकी कर रहे थे। इन आरोपियों को पकडऩे पुलिस की टीम ने शहर के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तब जाकर सफलता मिली।
    गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गई सारी ज्वेलरी पुलिस ने बरामद कर ली है। जो आरोपी गिरतार गिए गए हैं उनमें दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान 26 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना जाजपुर ओडिशा, अर्जुन प्रधान पिता दुर्गाराव प्रधान 23 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंगनगर जोगपुरा ओडिशा, आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान 23 वर्ष निवासी युकनी शाहपुर थाना कोलईचका ओडिशा, भोला प्रधान पिता लचना प्रधान 24 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा ओडिशा शामिल हैं। उनके पास से 3 मोबाइल व 2 मोटर साइकिल भी बरामद हुआ है। 

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.