Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली देहात की बदलेगी सूरत, एलजी ने अगस्त तक परियोजनाओं को पूरा करने के दिए आदेश 
    राज्य

    दिल्ली देहात की बदलेगी सूरत, एलजी ने अगस्त तक परियोजनाओं को पूरा करने के दिए आदेश 

    By June 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली देहात की बदलेगी सूरत, एलजी ने अगस्त तक परियोजनाओं को पूरा करने के दिए आदेश 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली देहात में विकास के लिए दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पहले  चरण के तहत 364.38 करोड़ की लागत से किए जा रहे 416 परियोजनाओं एवं इसके प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये सभी कार्य अगस्त तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने दिल्ली देहात के विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए डीडीए, एमसीडी, सिंचाई एवं फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य एजेंसियों को इन परियोजनाओं पर निगरानी रखने का कहा। दिल्ली सरकारी सेवा और डीडीए के अधिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि 416 परियोजनाओं को 418.11 करोड रुपए की लागत से पूरा किया जा रहा है। इनमें से 237.70 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जबकि बाकी के 144.41 रुपये सप्ताह भर के भीतर जारी हो जाएंगे। बैठक में उपराज्यपाल ने जिला अधिकारी से परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने, कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जांचने, चल रही परियोजनाओं को वेब पोर्टल पर सूचीबद्ध करने, प्रगति रिपोर्ट के साथ वास्तविक तस्वीरें वीडियो उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, ठेकेदारों को उनके द्वारा किए जा रहे काम की पांच साल की वारंटी देनी होगी। वहीं ठेकेदारों की ईएमडी एक बार में वापस नहीं की जाएगी, बल्कि उनके द्वारा निष्पादित कार्य की गुणवत्ता के आधार पर प्रति वर्ष 20 प्रतिशत की दर से जारी होगी। उपराज्यपाल विनय सक्सेना निर्देश पर जिला अधिकारियों के साथ डीडीए, एमसीडी, जल बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनवरी में दो बार विभिन्न गांवों का दौरा किया था। अधिकारियों ने रात गुजारने के बाद ग्रामीणों की समस्या एवं सुझावों को जाना था। जिसके अनुसार ही इन परियोजनाओं को सम्पन्न किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश परियोजनाओं को डीडीए द्वारा पूरा किया जा रहा है।

    Related Posts

    धामी सरकार का ‘जन-जन के द्वार’ अभियान: हर समस्या का त्वरित समाधान

    July 7, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: उत्तराखंड से स्पेशल ट्रेन यात्रा 13 जुलाई को होगी शुरू, 700 श्रद्धालु करेंगे मंदिर के दर्शन

    July 7, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में गठित होंगे आठ नए सहकारी संघ, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी आयोजित होंगे सहकारी मेले

    July 7, 2026

    Uttarakhand: वात्सल्य योजना, लाभार्थियों के खातों में डाली गई सहायता राशि, मंत्री रेखा आर्य ने की डीबीटी

    July 7, 2026

    Uttarakhand: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए खिलाड़ियों के चयन की तिथियां घोषित,14 से ट्रायल

    July 7, 2026

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब पुजारी पहनेंगे बिना जेब वाले कुर्ते

    July 7, 2026

    सफेद बालों से राहत के लिए करी पत्ते का तेल, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

    July 7, 2026

    यश की टॉक्सिक पर हुमा कुरैशी बोलीं, देरी के बावजूद फिल्म होगी शानदार

    July 7, 2026

    सतलुज विवाद पर बोले राम गोपाल वर्मा, फिल्म हटाने पर उठाए सवाल

    July 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.