Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»असम में हो रही मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
    देश

    असम में हो रही मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

    By June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    असम में हो रही मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    असम और पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है जिसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी कोपिली का जलस्तर नागांव जिले के कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

    एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इस समय जलस्तर ऊपर-नीचे हो रहा है। नदी के बीच में एक मूर्ति है और जब पानी उसकी गर्दन तक पहुंच जाता है, तो हमें पता चलता है कि जलस्तर बढ़ गया है।

    बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए गुवाहाटी में लगातार बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

    असम और मेघालय समेत देश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जहां 20 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    आईएमडी ने 18 जून यानी मंगलवार को विशेष रूप से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

    आईएमडी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, असम और मेघालय में 16 और 17 जून को भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) और 18 जून को असाधारण रूप से भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 जून को भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है।

    गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद सोमवार को अनिल नगर और चांदमारी इलाकों की सड़कें बुरी तरह जलमग्न हो गईं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अनिल नगर के एक निवासी ने प्रशासन से समाधान की गुहार लगाई।

    एक स्थानीय ने कहा, रात में पानी गिरा और पानी भर गया है। हम यहां कैसे आएंगे-जाएंगे? मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं कि हमें यहां डायवर्जन की जरूरत है, क्योंकि डायवर्जन के बिना कोई समाधान नहीं है।

    इस बीच, चक्रवात रेमल के कारण असम में भारी बारिश हुई है, जिससे व्यापक बाढ़ आ गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के कारण 14 जिले और 309 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित है।

    ताजा बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ के कारण ग्रामीण असम में 1,05,786 लोग प्रभावित हुए हैं और 1005.7 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने 11 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 3,168 लोग शरण लिए हुए हैं।

    Related Posts

    इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’

    July 7, 2026

    Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप

    July 7, 2026

    TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में

    July 7, 2026

    अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 मौतों के मामले में बड़ा फैसला

    July 7, 2026

    सिया गोयल केस में बड़ा खुलासा, शादी के 4 महीने बाद सामने आई WhatsApp चैट ने खोले कई राज

    July 7, 2026

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब पुजारी पहनेंगे बिना जेब वाले कुर्ते

    July 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति पर चलता है’

    July 7, 2026

    Amarnath Yatra 2026: 5 दिन में पिघले बाबा बर्फानी, श्रद्धालुओं के लिए बड़ा झटका; देखें कैसे बदला स्वरूप

    July 7, 2026

    TMC फंड केस में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी; अभिषेक बनर्जी की चार्टर्ड फ्लाइट जांच के घेरे में

    July 7, 2026

    पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, पुलिस चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग; 9 जवानों की मौत

    July 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.