Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»वे तीन ऐप कौन थे, जिसके जरिए पाक जासूसों ने लगाई थी ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल के लैपटॉप में सेंध…
    देश

    वे तीन ऐप कौन थे, जिसके जरिए पाक जासूसों ने लगाई थी ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल के लैपटॉप में सेंध…

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वे तीन ऐप कौन थे, जिसके जरिए पाक जासूसों ने लगाई थी ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल के लैपटॉप में सेंध…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इसी महीने की शुरुआत में नागपुर की जिला एवं सत्र अदालत ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोपी ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

    कई अवार्ड जीतने वाला निशांत ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली नागपुर की एक यूनिट में काम करता था। उस पर भारतीय दंड संहिता और सख्त ओएसए के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    निशांत को अदालत ने आईटी अधिनियम की धारा 66 (एफ) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 235 के तहत दोषी ठहराया गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश ATS के जांच अधिकारी पंकज अवस्थी ने निशांत के मुकदमे के दौरान अपने बयान में कहा था कि ‘सेजल’ नाम की एक महिला ने पाकिस्तान से एक फेसबुक अकाउंट के जरिए निशांत से संपर्क किया था। इसी अकाउंट से उसने पाकिस्तानी जासूसों और निशांत अग्रवाल से भी चैट किया था।

    जांच के दौरान चैट से पता चला कि कथित महिला पाकिस्तानी जासूसों के उस समूह का हिस्सा थी जो भारत में रक्षा कर्मचारियों को जाल में फंसाकर उनसे डिफेंस डेटा और टिप्स लिया करती थी।

    अवस्थी ने अदालत को बताया कि सेजल के निर्देश पर ही निशांत अग्रवाल ने उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया था और 2017 में अपने निजी लैपटॉप पर तीन ऐप इंस्टॉल किए थे। ये ऐप थे: क्यूव्हिस्पर (Qwhisper), चैट टू हायर (Chat to Hire) और एक्स-ट्रस्ट (X-trust).

    ये तीनों ऐप्स मैलवेयर थे जिसके जरिए निशांत के लैपटॉप में सेंधमारी कर ​​डेटा चुराया गया था। निशांत के लैपटॉप में कई गोपनीय जानकारी थी।

    जांच में दावा किया गया है कि ब्रह्मोस मिसाइल से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज निशांत के निजी कंप्यूटरों पर पाए गए थे, जो बीएपीएल के सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन है।

    ऐसा कहा जाता है कि निशांत ने सेजल के साथ लिंक्ड-इन पर भी चैट की थी, जहां सेजल ने कथित तौर पर खुद को यूके की हेज़ एविएशन में एक भर्तीकर्ता के रूप में पेश किया था और निशांत को जॉब देने की पेशकश की थी।

    बता दें कि निशांत को अक्टूबर 2018 में मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था।

    वह ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण करने वाले भारत-रूस संयुक्त उद्यम बीएपीएल के तकनीकी अनुसंधान अनुभाग में कार्यरत थे।

    The post वे तीन ऐप कौन थे, जिसके जरिए पाक जासूसों ने लगाई थी ब्रह्मोस इंजीनियर निशांत अग्रवाल के लैपटॉप में सेंध… appeared first on .

    Related Posts

    चिकन नेक इलाके की जमीन केंद्र को सौंपने पर मुहर, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    May 19, 2026

    ममता सरकार में साइडलाइन रहीं दमयंती सेन की वापसी, शुभेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

    May 19, 2026

    पुतिन का फिर भारत दौरा तय, सितंबर में BRICS सम्मेलन में होंगे शामिल

    May 19, 2026

    आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्कूल-हॉस्पिटल के आसपास मौजूदगी पर रोक वाले आदेश पर मुहर

    May 19, 2026

    मौसम देगा राहत की खबर! मॉनसून की एंट्री कब, आज 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    May 19, 2026

    PM मोदी का ‘फर्जी करीबी’ बताने वाला शख्स 3 साल बाद जेल से बाहर, SC ने बदला हाईकोर्ट का फैसला

    May 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकन नेक इलाके की जमीन केंद्र को सौंपने पर मुहर, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    May 19, 2026

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल के संकेत, पूर्व CM का दावा- कभी भी गिर सकती है विजय सरकार

    May 19, 2026

    पाकिस्तान के दावे की खुली पोल, जिन एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने की बात कही वो मौजूद ही नहीं

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.