Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»T20 WC 2024: बांग्‍लादेश ने नेपाल को 21 रन से दी मात 
    खेल

    T20 WC 2024: बांग्‍लादेश ने नेपाल को 21 रन से दी मात 

    By June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्‍लादेश ने सोमवार को अपने गेंदबाजों के दम पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 37वें मैच में नेपाल (BAN vs NEP) को लो स्‍कोरिंग मैच में 21 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में धमाकेदार एंट्री की। बांग्‍लादेश की टीम सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी। ग्रुप डी से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अगले दौर में प्रवेश किया था।

    किंग्‍सटन में खेले गए ग्रुप-डी के मैच में बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 19.3 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नेपाल की टीम 19.2 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में कुल 191 रन बने। नेपाल के पांच बल्‍लेबाज खाता तक नहीं खोल सके।

    नेपाल का बुरा हाल

    बांग्‍लादेश द्वारा मिले 107 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। तनजिम हसन साकिब ने कुशल भुर्तेल (4) को क्‍लीन बोल्‍ड किया। दो गेंद बाद ही साकिब ने अनिल शाह को शांतो के हाथों कैच आउट करा दिया। साकिब ने नेपाल के कप्‍तान रोहित पौडेल (1) को हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। जल्‍द ही मुस्‍ताफिजुर रहमान ने दूसरे ओपनर आसिफ शेख (17) को शाकिब के हाथों कैच आउट कराकर नेपाल को चौथा झटका दिया।

    नेपाल के बल्‍लेबाज तू चल मैं आया वाली कहावत साबित करते हुए दिखे और उसके आखिरी के तीन बल्‍लेबाज खाता भी नहीं कर सके। बांग्‍लादेश की तरफ से तनजिम हसन साकिब ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट झटके। मुस्‍ताफिजुर रहमान ने तीन विकेट चटकाए। शाकिब अल हसन के खाते में दो विकेट आए। तास्किन अहमद एक विकेट लेने में सफल रहे।

    बांग्‍लादेश की बैटिंग रही फ्लॉप

    पहले बैटिंग करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरुआत भी खराब रही। सोमपाल कामी ने पारी की पहली ही गेंद पर तानजिद हसन को पवेलियन लौटा दिया। कामी ने अपनी ही गेंद पर हसन का कैच लपका। कप्‍तान नजमुल हुसैन शांतो (4) को ऐरी ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। इसके बाद लिटन दास (10) भी कुछ खास नहीं कर सके और कामी के दूसरे शिकार बनकर पवेलियन लौट गए।

    शाकिब अल हसन (17) टीम के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर रहे। इसके अलावा महमूदुल्‍लाह (13), जाकेर अली (12), रिशाद हुसैन (13) और तास्किन अहमद (12*) ही दहाई संख्‍या में रन जुटा सके। नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने को दो-दो विकेट मिले।

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.