Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली जल संकट को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा
    राज्य

    दिल्ली जल संकट को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा

    By June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली जल संकट को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बीजेपी के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन में महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में अचानक पथराव कर दिया। साउथ दिल्ली के छतरपुर स्थित दिल्ली जल बोर्ड के फीलिंग पॉइंट पर महिलाओं का गुस्सा फूटा और पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस पर पथराव करके उसके शीशे तोड़ दिए गए। यह प्रदर्शन साउथ दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान वह खुद मौजूद थे। बता दें कि रविवार को बीजेपी ने दिल्ली में 14 जगहों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्ली के जल संकट को लेकर राजनीति गर्म है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी जहां जल संकट के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बता रही है, तो वहीं बीजेपी आप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। आप पर तीखा हमला करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे तो दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये के मुनाफे में था। उन्होंने कहा, केजरीवाल के पास एक वर्ष से ज्यादा समय तक दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष पद का प्रभार रहा। यह अजीब और आश्चर्यजनक है कि एक वर्ष से अधिक समय की ऑडिट रिपोर्ट गायब है और जल बोर्ड भारी कर्ज में डूबा है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री पानी चोरी कर रहे हैं और दिल्ली में टैंकर माफिया चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास पानी है। हरियाणा तय समझौते से ज्यादा पानी दे रहा है। आप सरकार ने जल बोर्ड को 600 करोड़ रुपये के मुनाफे से 73 हजार करोड़ रुपये के घाटे में लाकर खड़ा कर दिया। दिल्ली जल बोर्ड में मरम्मत का कोई काम नहीं किया गया। सिर्फ और सिर्फ टैंकर माफिया को प्रोत्साहित किया। दिल्ली की जनता आज पानी के लिए तरस रही है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने इस पर कोई काम नहीं किया। दिल्ली में 40 फीसदी से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाता है या फिर टैंकर माफिया उसे चुराकर ले जाता है।

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM Dhami

    May 9, 2026

    उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लैंसडौन में जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की, छात्रों से भी मिले

    May 9, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

    May 9, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी पर 11 वर्षीय ग्रिहिता का परचम, दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

    May 9, 2026

    बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त का बड़ा बयान, बोले- ‘आज बंगाल का स्वतंत्रता दिवस है’

    May 9, 2026

    हंता वायरस को लेकर WHO अलर्ट, संक्रमितों के लिए आइसोलेशन अनिवार्य

    May 9, 2026

    पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM Dhami

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.