Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»आतंकी भेजे जाएंगे नर्क; अमित शाह ने कश्मीर में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डोभाल और आर्मी चीफ भी पहुंचेंगे…
    देश

    आतंकी भेजे जाएंगे नर्क; अमित शाह ने कश्मीर में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डोभाल और आर्मी चीफ भी पहुंचेंगे…

    By June 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतंकी भेजे जाएंगे नर्क; अमित शाह ने कश्मीर में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डोभाल और आर्मी चीफ भी पहुंचेंगे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू कश्मीर में चार दिन के भीतर चार आतंकी हमले हो चुके हैं।

    दहशतगर्दों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए। इसमें नौ तीर्थयात्रियों और एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान की मौत हो गई।

    घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू कश्मीर में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ और सेना प्रमुख मनोज पांडे भी पहुंचेंगे।

    रविवार को शाह घाटी में सुरक्षा हालात का जायजा भी लेंगे। गृह मंत्री गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान तेज करने के संबंध में दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

    पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के दिन आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था। जिसमें नौ लोग मारे गए थे। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर चार आतंकी हमले हो चुके हैं। ऐसे में गृह मंत्री का आज जम्मू कश्मीर दौरा काफी अहम है।

    सूत्रों ने बताया है कि अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की तैनाती, घुसपैठ रोधी कवायद, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी लेंगे।

    आतंकियों के सफाए के लिए हाई लेवल मीटिंग
    अमित शाह द्वारा बुलाई जा रही बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

    घाटी में फिर बढ़ रहे आतंकी हमले
    प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाने वाली तत्काल कार्रवाई के बारे में शाह व्यापक दिशा-निर्देश देंगे। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

    कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

    यह घटना दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले हुई है। यह यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है और 19 अगस्त तक जारी रहेगी। अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में दो मार्गों-बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं।

    अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा
    सूत्रों ने बताया कि पिछले साल 4.28 लाख से अधिक लोगों ने गुफा मंदिर की यात्रा की और इस बार यह आंकड़ा पांच लाख तक जा सकता है।

    सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाने की संभावना है ताकि उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके और सभी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले प्रत्येक जानवर के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर भी होगा।

    The post आतंकी भेजे जाएंगे नर्क; अमित शाह ने कश्मीर में बुलाई हाई लेवल मीटिंग, डोभाल और आर्मी चीफ भी पहुंचेंगे… appeared first on .

    Related Posts

    Train ‘Suhagrat Coach’ Viral Video: 1AC कोच सजाने पर बढ़ा बवाल, रेलवे ने TC को किया सस्पेंड

    July 9, 2026

    ATM हैक करने का नया तरीका? वायरल VIDEO से मची सनसनी, जानिए क्या है पूरा सच

    July 9, 2026

    किराए की THAR पर लगेगा बैन? हादसों के बाद सरकार की बड़ी तैयारी, जानिए पूरा प्लान

    July 9, 2026

    ब्रह्मोस से आकाश तक! दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की धाक, इन स्वदेशी मिसाइलों की विदेशों में जबरदस्त मांग

    July 9, 2026

    भारत पर लगाए आरोप निकले बेबुनियाद! कनाडा पुलिस की जांच ने खोली पूर्व PM ट्रूडो के दावों की पोल

    July 8, 2026

    34 करोड़ लोगों के खाते में आएगी बड़ी रकम! सरकार ने बताई तारीख, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट

    July 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Train ‘Suhagrat Coach’ Viral Video: 1AC कोच सजाने पर बढ़ा बवाल, रेलवे ने TC को किया सस्पेंड

    July 9, 2026

    आलेख: ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    स्कूटी को टक्कर मार तलवार-खुखरी से दी जान से मारने की धमकी।

    July 9, 2026

    ATM हैक करने का नया तरीका? वायरल VIDEO से मची सनसनी, जानिए क्या है पूरा सच

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.