Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»धर्म»काले घोड़े की नाल और सरसों तेल के साथ करें ये उपाय, खुश हो जाएंगे नाराज शनिदेव
    धर्म

    काले घोड़े की नाल और सरसों तेल के साथ करें ये उपाय, खुश हो जाएंगे नाराज शनिदेव

    By June 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    काले घोड़े की नाल और सरसों तेल के साथ करें ये उपाय, खुश हो जाएंगे नाराज शनिदेव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे क्रूर और कष्ट देने वाला ग्रह बताया जाता है .साथ ही शनिदेव “न्याय के देवता” हैं जो लोगों को उनके अच्छे या बुरे कर्मों के आधार पर फल देते हैं. शनिदेव “ग्रहों के देवता” सूर्य देव के पुत्र और यमराज के बड़े भाई हैं. कहा जाता है कि शनि देव की दृष्टि जिस पर भी पड़ती है उसका कल्याण हो जाता है. शनि देव की साढ़ेसाती या ढैया जिन राशियों पर चलती है उन पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है. शनिदेव की ढैया उनकी मूल राशि कुंभ पर चल रही है. यदि कुंभ राशि के जातकों द्वारा ज्योतिष शास्त्र में बताई गई विधि से उपाय किया जाए तो उन पर शनि देव प्रसन्न होकर सभी कष्ट का निवारण कर देते हैं. शनि देव की ढैया उनकी ही राशि कुंभ पर चल रही है साथ ही कर्क और मकर राशि के जातक इससे प्रभावित होंगे.

    हरिद्वार के ज्योतिषी श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि शनि देव अच्छे या बुरे कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं. यदि जातकों के द्वारा बुरे कर्म किए गए हैं तो उन पर शनिदेव की कु-दृष्टि पड़ती है जिससे उनके जीवन में दुख और परेशानियां आती रहती हैं. वहीं यदि जातकों द्वारा अच्छे और सत्कर्म किए गए हो तो उन पर शनिदेव प्रसन्न होकर उन्हें धन दौलत आदि सभी प्रदान कर देते हैं. यदि नित्य प्रतिदिन शनि देव के बीज मंत्र और वैदिक मंत्रों का जाप 108 बार (एक माला) किया जाए तो शनि देव प्रसन्न रहते हैं. शनि देव केनिमित्त पूजा-पाठ हवन आदि करने का विधान बताया गया है. शनिदेव की पूजा शाम को करना विशेष फलदाई होता है.

    शनिदेव के निमित्त यह करें उपाय
    श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि शनि देव के निमित्त पूजा-पाठ, हवन, वैदिक और बीज मंत्र का जाप शाम के समय करना अच्छा माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के निमित्त उनके बीज मंत्र और वैदिक मंत्र का जाप करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है. यदि आप शनिदेव जनित कष्टों से छुटकारा पाना चाहते है तो शनि देव के निमित्त दान और दशरथ कृत शनिदेव स्त्रोत का पाठ करना विशेष लाभकारी होता है. वहीं शनि देव के निमित्त काले और नीले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द, काला कंबल आदि दान करने से भी शनिदेव जनित कष्टों से छुटकारा मिलता हैं.

    शाम में करें ये पूजा
    श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि शनि देव जनित कष्टों से छुटकारा पाने के लिए जातकों को विशेष रूप से रोजाना शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार पीपल के वृक्ष के नीचे भगवान ब्रह्मा का वास होता है और पीपल के वृक्ष में अन्य देवी देवताओं का भी वास रहता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान ब्रह्मा की पूजा करने से शनि देव का क्रोध शांत हो जाता है और वह केवल शुभ फल देते हैं..

    काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी से होगा लाभ
    श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी सीधे हाथ की मध्य उंगली में पहनने से भी लाभ प्राप्त होता है. शनिवार के दिन सरसों का तेल और अपने सामर्थ्य के अनुसार 1, 5, 10 या 20 रुपए का सिक्का दान जरूर करें. साथ ही दान करते हुए सरसों के तेल में अपनी दोनों आंखें जरूर देखें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप मन ही मन करते रहें इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
     

    Related Posts

    राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

    April 24, 2026

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    गुजरात में पलटा गेम! IPS की नौकरी छोड़कर हारे चुनाव, पूर्व MLA को पंचायत चुनाव में मिली शिकस्त

    April 28, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख…..

    April 28, 2026

    सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री केदार कश्यप….

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.