Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»IND vs CAN: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली?
    खेल

    IND vs CAN: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली?

    By June 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs CAN: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस मुकाबले में भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को आजमाना सकता है। कैरेबियाई पिचें स्पिन गेंदबाजी के लिए अनुकूल रहती हैं। ऐसे में भारत तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है। भारतीय टीम ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। शनिवार को दोनों टीमों के बीच लॉडरहिल में टक्कर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे या नहीं।

    न्यूयॉर्क में कोई टीम नहीं बना सकी 150 से ज्यादा रन

    भारत ने अब तक विश्व कप में अपने तीनों मैच न्यूयॉर्क में खेले हैं। नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए एक बुरा सपना रही। इस अस्थायी मैदान पर खेले गए आठ मैचों में कोई भी टीम 150 से अधिक रन नहीं बना सकी। अब भारत का सामना लॉडहरिल में कनाडा से होगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    तीसरे नंबर पर उतरेंगे विराट कोहली?

    भारत बनाम कनाडा मैच से पहले विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुकाबले में वह नंबर तीन पर वापसी करेंगे या रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जारी रखेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। दरअसल, किंग कोहली को सलामी बल्लेबाजी का मौका देने की वजह शिवम दुबे हैं। उन्हें भारत की प्लेइंग 11 में फिट करने के लिए कोहली को अब तक ओपनिंग पर भेजा गया है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। कोहली ने तीन मैचों में सिर्फ पांच रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। इस स्थिति में टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है। कोहली की तीसरे नंबर पर अगर वापसी होती है तो यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा। 

    कुलदीप को मिल सकता है मौका

    ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर उतरेंगे। अमेरिका के खिलाफ हाल ही में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। पांचवें नंबर पर शिवम दुबे होंगे। छठे और सातवें नंबर पर क्रमश: हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा उतरेंगे। इस मुकाबले में भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को आजमाना सकता है। कैरेबियाई पिचें स्पिन गेंदबाजी के लिए अनुकूल रहती हैं। ऐसे में भारत तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है। इस स्थिति में मोहम्मद सिराज कुलदीप के लिए जगह बना सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर होगा। इसमें उनका साथ हार्दिक पांड्या भी देंगे।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    कनाडा: आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलिगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन।

    Related Posts

    KKR vs MI: ईडन गार्डन्स में IPL 2026 का बड़ा मुकाबला, जानें मैच प्रीव्यू

    May 19, 2026

    टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, नए चेहरों को मौका; विराट-रोहित भी टीम में शामिल

    May 19, 2026

    विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में राहत नहीं, हाईकोर्ट ने तुरंत अनुमति से किया इनकार

    May 19, 2026

    राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान

    May 19, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट से IPL 2026 पर खतरा? मैच री-शेड्यूलिंग पर अरुण धूमल ने दिया बड़ा बयान

    May 19, 2026

    चेन्नई की हार से बदला समीकरण, हैदराबाद प्लेऑफ में और गुजरात की भी हुई एंट्री पक्की

    May 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकन नेक इलाके की जमीन केंद्र को सौंपने पर मुहर, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    May 19, 2026

    तमिलनाडु में सियासी भूचाल के संकेत, पूर्व CM का दावा- कभी भी गिर सकती है विजय सरकार

    May 19, 2026

    पाकिस्तान के दावे की खुली पोल, जिन एयरबेस पर फतह-1 मिसाइल दागने की बात कही वो मौजूद ही नहीं

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.