Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»इंग्लैंड ने ओमान को दी महज 19 गेंद पर 8 विकेट से मात
    खेल

    इंग्लैंड ने ओमान को दी महज 19 गेंद पर 8 विकेट से मात

    By June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड ने ओमान को दी महज 19 गेंद पर 8 विकेट से मात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 28वें मैच में इंग्लैंड और ओमान का आमना-सामना हुआ। गुरुवार को एंटीगुआ में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने धमाकेदार जीत दर्ज की। मात्र 19 गेंद में 8 विकेट से ओमान को हराकर सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को इंग्लैंड ने बरकरार रखा है।

    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में कहर बरपाया। अंग्रेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे ओमान की टीम 13.2 ओवर में 47 रन पर ढेर हो गई। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा सबसे कम टीम स्कोर रहा।

    आदिल राशिद की स्पिन का चला जादू

    स्पिनर आदिल राशिद ने अपने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 12 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए। इसी मैच में आर्चर ने अपना 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी हासिल किया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने जल्दीबाजी में शुरुआत की और फिल सॉल्ट ने पहली दो गेंदों पर छक्के लगाए, लेकिन तीसरी गेंद पर बिलाल खान की अंदर आती गेंद पर बल्ले का एज लगा और बॉल विकेट पर जा लगी।

    जोस बटलर और बेयरस्टो ने खत्म किया मैच

    इसके बाद विल जैक्स पांच रन बनाकर आउट हो गए, जिन्हें कलीमुल्लाह की गेंद पर कश्यप प्रजापति ने कैच किया। दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 20-2 था, लेकिन कप्तान जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो कुछ और ही ठान कर आए थे। बटलर (नाबाद 24) और बेयरस्टो (नाबाद 8) ने 3.1 ओवर में मैच खत्म कर दिया।

    ऐसे इंग्लैंड पहुंच सकता है सुपर-8 में

    बता दें कि ग्रुप-बी में इंग्लैंड तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड का ग्रुप-बी का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा। इस धमाकेदार जीत से इंग्लैंड ने नेट रन-रेट स्कॉटलैंड से काफी बेहतर हो गया है। सुपर-8 में पहुंचने के लिए आखिरी मैच में इंग्लैंड को जीतना होगा और स्कॉटलैंड की हार की दुआ करनी होगी।

    Related Posts

    KKR का रन तूफान, GT के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य; फिन एलेन, रघुवंशी और ग्रीन की फिफ्टी

    May 16, 2026

    IPL 2026: DC vs RR मुकाबला, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाजी?

    May 16, 2026

    थाईलैंड ओपन में चमके सात्विक-चिराग, फाइनल में बनाई जगह

    May 16, 2026

    ICC ने क्रिकेट कनाडा की फंडिंग रोकी, भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के आरोपों से मचा हड़कंप

    May 16, 2026

    पाकिस्तान ने किया महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम का ऐलान

    May 16, 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा और बर्ना बॉय ने दी आवाज

    May 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेट्रोल-डीजल बचत पर PM मोदी की अपील, लॉकडाउन को लेकर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान

    May 16, 2026

    ट्रंप के विमान में चीनी सामान पर सख्त रोक! गिफ्ट, बैज और फोन तक डस्टबिन में फेंकने का दावा वायरल

    May 16, 2026

    पीएम की अपील के बाद सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए MP में आज के ताजा रेट

    May 16, 2026

    KKR का रन तूफान, GT के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य; फिन एलेन, रघुवंशी और ग्रीन की फिफ्टी

    May 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.