Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»शेयर बाजार तेजी के साथ बंद
    व्यापार

    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

    By June 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर बाजार तेजी के साथ बंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में ये उछाल दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के इस साल ब्याज दरों को कम करने की संभावनाओं से भी बाजार में उत्साह का माहौल है। इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति दर में कमी आने से भी बाजार को बल मिला है। खुदरा मुद्रास्फीति मई में घटकर 4.7 फीसदी रह गई, जो 12 महीने में इसका सबसे कम आंकड़ा है। इसी कारण दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.27 फीसदी करीब 204.33 अंक बढ़कर 76,810.90 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी 0.33 फीसदी तकरीबन 75.95 अंक उछलकर 23,398.90 के स्तर पर बंद हुआ। 
    आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे ज्यादा 2.73 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके साथ ही टाइटन, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए। 
    वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर नीचे आया। इसमें 1.64 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईटीसी, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर भी टूटे। 
    बाजार जानकारों के अनुसार आर्थिक मोर्चे पर मुद्रास्फीति में कमी के आंकड़ों से आने वाले समय में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल और इंडस्ट्रियल शेयरों में भारी खरीदारी से भी बाजार को बल मिला है।
    वहीं दूसरी ओर एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही जबकि जापान के निक्की और चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार दोपहर के सेशन के दौरान गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि अमेरिकी के ज्यादातर बाजार बुधवार को बढ़त पर बंद हुए।
    इससे पहले आज सुबह धेरेलू शेयर बाजार ने महंगाई के आंकड़ों में गिरावट के कारण नए रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत की। खुलते ही बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने नए शिखर छुए, बीएसई सेंसेक्स 77,102 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 23,481 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी बढ़त को कुछ हद तक गंवा दी थी। सेंसेक्स 373 अंकों की बढ़त के साथ 76,979 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी50 0.50 प्रतिशत बढ़कर 23,439 के स्तर पर पहुंच गया।

    Related Posts

    Share Market Crash: सेंसेक्स 552 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; निवेशकों में मची हलचल

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    शेयर बाजार में भूचाल! भरभराकर टूटे ये स्टॉक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

    September 11, 2026

    Adani Stock में आएगी 46% तक तेजी? विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने दी खरीदारी की सलाह

    September 11, 2026

    iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद बड़ा झटका, सस्ता होने के बजाय महंगे हुए पुराने iPhones

    September 11, 2026

    Hyundai का बड़ा धमाका! एक साथ लॉन्च हुई Creta, Creta Electric और Alcazar के Lounge Edition

    September 10, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.