Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»पहले जैसे नहीं रहे नरेंद्र मोदी, इस चुनाव के बाद पूरी तरह से बदल गए; राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज…
    देश

    पहले जैसे नहीं रहे नरेंद्र मोदी, इस चुनाव के बाद पूरी तरह से बदल गए; राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज…

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहले जैसे नहीं रहे नरेंद्र मोदी, इस चुनाव के बाद पूरी तरह से बदल गए; राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस नेता और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि अब वह वैसे नहीं रह गए हैं, जैसा कि चुनाव से पहले थे।

    उन्होंने बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को यह सिखा दिया है कि वह भारत के संविधान को छू नहीं सकती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी भी अब चुनाव से पहले की तुलना में पूरी तरह से अलग नजर आ रहे हैं। 

    चुनाव के बाद केरल की अपनी पहली यात्रा पर कलपेट्टा पहुंचे राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने कहा था कि वे संविधान को उखाड़ फेंकेंगे।

    उन्होंने कहा, “लेकिन चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के बारे में चापलूसी भरी बातें कहीं। उन्होंने लोगों से यह सबक सीखा है कि आप देश के संविधान को नहीं छू सकते हैं। आज प्रधानमंत्री चुनाव से पहले की तुलना में पूरी तरह से बदल गए हैं।” 

    उन्होंने कहा कि भारत का विचार एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाने में निहित है और सम्मान का प्रतीक भारत का संविधान है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “संविधान हमारे सभी इतिहास, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने की गारंटी देता है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस सालों में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संविधान पर हमला किया है। उन्होंने कहा, “वे एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाने के लिए संविधान का मसौदा तैयार करना चाहते थे और एक राष्ट्र तथा एक संस्कृति को थोपने का प्रयास कर रहे थे।” 

    राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश में अधिकांश लोकसभा सीटें इसलिए खो दीं क्योंकि पार्टी भारत के विचार पर हमला कर रही थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से कम अंतर से जीते और भाजपा पूर्ण बहुमत पाने में विफल रही।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश को अखंड नहीं रख सकती। इंडिया समूह और कांग्रेस पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के “गलत विचारों” को नष्ट करने के लिए लड़ेगी।

    The post पहले जैसे नहीं रहे नरेंद्र मोदी, इस चुनाव के बाद पूरी तरह से बदल गए; राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज… appeared first on .

    Related Posts

    बेटे की शादी में अनोखा तोहफा, गांव के 3500 लोगों का कराया इंश्योरेंस

    May 26, 2026

    ‘होर्मुज हर हाल में खुला रहेगा’, क्वाड मीटिंग में मार्को रुबियो की ईरान को सख्त चेतावनी

    May 26, 2026

    लद्दाख की 800 एकड़ बंजर जमीन होगी हरी-भरी, इगू-फे नहर से बदलेगी तस्वीर

    May 26, 2026

    शरिया के नाम पर 3 हजार करोड़ की ठगी? ED के दावे से मचा हड़कंप, नौहेरा शेख पर गंभीर आरोप

    May 26, 2026

    भारत को बड़ी राहत! कच्चे तेल के दाम धड़ाम, अब LPG सप्लाई पर भी नहीं रहेगा संकट

    May 26, 2026

    Electric Two-Wheeler खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार बदल सकती है सब्सिडी नियम

    May 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा…’ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा, क्रिकेट जगत में मची हलचल

    May 26, 2026

    दिव्यांका त्रिपाठी बनीं मां! जुड़वां बच्चों के जन्म से घर में खुशियों की किलकारी

    May 26, 2026

    बेटे की शादी में अनोखा तोहफा, गांव के 3500 लोगों का कराया इंश्योरेंस

    May 26, 2026

    ‘होर्मुज हर हाल में खुला रहेगा’, क्वाड मीटिंग में मार्को रुबियो की ईरान को सख्त चेतावनी

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.