Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»त्रिपुरा: राज्य सरकार के मंत्रालय बंटवारे से टिपरा मोथा नाखुश, CM ने नहीं सुनी तो अब गृह मंत्री से करेंगे बात
    राजनीती

    त्रिपुरा: राज्य सरकार के मंत्रालय बंटवारे से टिपरा मोथा नाखुश, CM ने नहीं सुनी तो अब गृह मंत्री से करेंगे बात

    By June 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्रिपुरा: राज्य सरकार के मंत्रालय बंटवारे से टिपरा मोथा नाखुश, CM ने नहीं सुनी तो अब गृह मंत्री से करेंगे बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव से पहले ही त्रिपुरा के मंत्री टिपरा मोथा ने स्पष्ट किया था कि वे वे आवंटित विभागों से खुश नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे इस मुद्दे को केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे। त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। त्रिपुरा में विभााग आवंटन को लेकर मंत्रियों में तनातनी चल रही है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही त्रिपुरा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मंत्री टिपरा मोथा अनिमेष देबबर्मा ने विभाग आवंटन पर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वे इस बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात भी करेंगे। यही नहीं वे इस बारे में मुख्यमंत्री माणिक साहा से भी बात कर चुके हैं। बता दें कि मार्च में टिपरा मोथा के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद, विपक्ष के नेता अनिमेष देबबर्मा और वृषकेतु देबबर्मा को मंत्री बनाया गया। वृषकेतु देबबर्मा को उद्योग और वाणिज्य विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया।

    उन्होंने कहा कि "मुझे आवंटित विभागों से मैं खुशी नहीं है। वन विभाग ठीक है, लेकिन प्रिंटिंग और स्टेशनरी तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (टीआरईडीए को छोड़कर) से मैं खुश नहीं हूं। मैंने कुछ दिन पहले सीएम से मुलाकात की थी। उनसे कुछ महत्वपूर्ण विभाग आवंटित करने का आग्रह किया था। जिससे कि मैं ग्रामीण लोगों की मदद कर सकूं। छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।" अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मिलेंगे। उन्हें एक बार फिर गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए बधाई देंगे साथ ही उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 22 सालों से राजनीति में हूं। कई विधायकों को राजनीति में सिर्फ़ पांच साल पूरे करने के बाद भी कई चीज़ें मिल जाती हैं। अगर मुझे महत्वपूर्ण विभाग नहीं मिलते हैं तो कोई बात नहीं है। मैं सरकार के ख़िलाफ़ नहीं हूं, लेकिन मुझे काम करना है।" अनिमेष देबबर्मा ने यह भी कहा "अगर कोई मेरे अनुभव को देखे, तो मैं कई साल पहले विधायक चुना गया था। उसके बाद फिर मैंने त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज़ ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल में कार्यकारी सदस्य के तौर पर काम किया और विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर भी अपने कर्तव्यों का पालन किया। मैं सीएम से आग्रह करता हूं कि मुझे महत्वपूर्ण विभाग दिए जाएं और मैं कुशलता से काम करूंगा।" 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    2029 में BJP-शिवसेना अलग-अलग मैदान में? संजय शिरसाट के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

    May 3, 2026

    गुरु गुड़ रह गया और चेला…, दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी को लेकर क्यों की यह टिप्पणी?

    May 2, 2026

    3 घंटे तक ममता की मौजूदगी, कार्यकर्ताओं का पहरा: टीएमसी के आरोप और EC का जवाब एक साथ

    May 1, 2026

    उद्धव ठाकरे की सीट पर कांग्रेस की नजर, कैंडिडेट उतारने की तैयारी; विपक्ष में मचा विवाद

    April 30, 2026

    ‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

    April 29, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस दे सकती है इस दिग्गज नेता को मौका, नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चाएं

    April 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत: ढाका ने भारतीयों के लिए फिर खोले वीजा दरवाज़े

    May 3, 2026

    थॉमस कप 2026: फ्रांस से 0-3 की हार, भारत को ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

    May 3, 2026

    अमेरिका का बड़ा डिफेंस डील प्लान: इज़रायल समेत 4 देशों को ₹81 हजार करोड़ के हथियार का ऑफर

    May 3, 2026

    GT vs PBKS: गिल बनाम अय्यर, प्लेऑफ की जंग में कौन मारेगा बाज़ी?

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.